Sunday, February 1

T20 Asia Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप का टूर्नामेंट भी इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इसके अलावा एशिया कप क्रिकेट टी-20 में कई ऐसे मैच भी हुए हैं जिन्होंने फैंस को रोमांच से भर दिया था। वहीं इस दौरान कुछ मैचों में टीमों ने विरोधी टीम को बड़ी हार का सामना भी कराया था। इसके अलावा रनों के लिहाज से ये जीत खास तौर पर सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं। क्यूंकि इन मैचों में खेलते हुए बल्लेबाजों और गेंदबाज दोनों ने अपने हुनर का कमाल दिखाया था। आइए ऐसे में एशिया कप टी-20 प्रारूप के इतिहास में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. पाकिस्तान बनाम हांगकांग मैच :-

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान बनाम हांगकांग का यह मैच आता है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साल 2022 में खेला गया था। वहीं इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हांगकांग क्रिकेट टीम को 155 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

इस मैच में पाकिस्तान की टीम के लिए मोहम्मद रिजवान (78*) और फखर जमान (53) की शानदार अर्धशतकीय पारियां भी आई थी। इसके जवाब में हांगकांग की टीम इस मैच में केवल 38 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब इस मैच में शादाब खान ने 2.4 ओवर में 8 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। जबकि नवाज ने भी 3 विकेट लिए थे।

2. भारत बनाम अफगानिस्तान मैच :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत बनाम अफगानिस्तान टीम का यह मैच आता है। इसके अलावा भारत की टीम अभी टी-20 एशिया कप में 100 से ज्यादा रन से जीत दर्ज करने वाली 2 टीमों में से एक है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साल 2022 में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

तब इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली (122*) और केएल राहुल (62) की शानदार पारियां भी आई थी। इसके बाद फिर भुवनेश्वर कुमार (5/4) की शानदार गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम अपने 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन ही बना सकी थी। उस समय अफगानिस्तान टीम की तरफ से नाबाद रहते हुए सबसे ज्यादा 64 रन इब्राहिम जादरान के बल्ले से आए थे।

3. अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर अब अफगानिस्तान बनाम हांगकांग टीम का मैच आ गया है। वहीं साल 2025 में एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने हांगकांग की टीम को 94 रनों से हरा दिया था। इन दोनों के बीच यह मैच अबुधाबी में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए ते।

Sediqullah Atal
Sediqullah Atal

इसके बाद इन रनों के जवाब में हांगकांग की टीम अपनी पारी के पूरे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट खोकर केवल 94 रन ही बना पाई थी। वहीं इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से सेदिकुल्लाह अटल (73*) और अजमतुल्लाह उमरजई (53) ने शानदार पारियां खेली थी। जबकि इस मैच में हांगकांग टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था।

4. UAE बनाम ओमान मैच :-

इस सूची में चौथे स्थान पर UAE बनाम ओमान टीम का यह मैच आ गया है। UAE क्रिकेट टीम ने साल 2016 के एशिया कप में ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ 71 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Muhammad Usman
Muhammad Usman

इसके बाद इन रनों के जवाब में ओमान की टीम भी अपने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 101 रन ही बना पाई थी। वहीं इस मैच में UAE टीम की तरफ से मुहम्मद उस्मान ने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज मुहम्मद कलीम के बल्ले से भी 50 रनों की पारी आई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version