Monday, February 2

T-20 Asia Cup: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार टी-20 प्रारूप ने खेला जा रहा है। इसके अलावा एशिया कप क्रिकेट का टी-20 फॉर्मेट हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अपना जलवा दिखाने का एक बड़ा मंच भी साबित हुआ है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी दर्शकों का मनोरंजन किया है।

इस दौरान खेलते हुए हर टीम में कई ऐसे धुरंधर बल्लेबाज भी रहे हैं जिन्होंने बड़े शॉट्स से मैच का पासा पलटा और गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हैं। आइए ऐसे में आगामी संस्करण से पहले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. नजीबुल्लाह जादरान :-

टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान का नाम आता है। साल 2016 के टूर्नामेंट में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 8 मैच खेले हैं।

Najibullah Zadran
Najibullah Zadran

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में अभी तक कुल 13 छक्के लगाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 35.20 की बल्लेबाजी औसत और 157.14 की स्ट्राइक रेट से 176 रन भी बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 60 रन का रहा है।

2. रहमानुल्लाह गुरबाज और रोहित शर्मा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के रोहित शर्मा का नाम है। इस दौरान गुरबाज ने 5 मैचों की 5 पारियों में खेलते हुए कुल 12 छक्के लगाए हैं। जबकि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी 9 मैचों की 9 पारियों में खेलते हुए इन 12 छक्कों को लगाया है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस बीच खेलते हुए गुरबाज ने 30.40 की बल्लेबाजी औसत और 163.44 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए हैं। जबकि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने 9 पारियों में 30.11 की बल्लेबाजी औसत और 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं।

3. विराट कोहली :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं उन्होंने भी एशिया कप के टी-20 प्रारूप में कुल 10 मैच खेले थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में कुल 11 छक्के लगाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 85.80 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 429 रन निकले थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन का रहा था।

4. बाबर हयात :-

इस सूची में चौथे स्थान पर हांगकांग क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर हयात का नाम आता है। साल 2016 में एशिया कप के टी-20 प्रारूप में इस बल्लेबाज ने भी अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले हैं।

Babar Hayat
Babar Hayat

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में कुल 10 छक्के लगाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 47 की बल्लेबाजी औसत और 146.87 की स्ट्राइक रेट के साथ 235 रन भी बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक भी आया है। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन ही रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version