Saturday, March 7

T20I Record: क्रिकेट के खेल में इस समय टी-20 फॉर्मेट फैंस का पसंदीदा फॉर्मेट बनता जा रहा है। क्योंकि इसमें एक ओर बल्लेबाज हर गेंद पर चौके-छक्के लगाने की ओर देखता है. तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज हर गेंद पर विकेट की तलाश में रहता है। इसके अलावा भारतीय टीम ने अभी तक कुल 2 टी-20 विश्व कप जीते हैं।

वहीं इस बीच अब एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली यह भारतीय टीम सेमीफाइनल में है और खिताबी जीत की तैयारी में है। इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि भारत को सबसे ज्यादा टी-20 मैच जिताने वाले कप्तान कौन से हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको टॉप-5 भारतीय कप्तानों के बारे में बताते हैं।

5. हार्दिक पांड्या :-

Hardik Pandya
Hardik Pandya

भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा टी-20 मैचों में जीत दिलाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। इसके अलावा हार्दिक ने साल 2022 से लेकर 2023 के बीच कुल 16 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब उन्होंने भारतीय टीम को इनमें से 10 मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि 5 मैचों में भारतीय टीम को हारना पड़ा था। वहीं इस दौरान उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा था।

4. विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2017 से लेकर 2021 तब कुल 50 टी-20 आई मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इन मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 30 मैचों में भारत को जीत दिलाई थी। जबकि इनमें से 16 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच उनके 2 मैच टाई रहे थे और 2 मैच बेनतीजा भी रहे थे।

3. सूर्यकुमार यादव :-

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इस सूची में तीसरे पायदान पर मौजूदा टी 20 भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 से लेकर 2026 में अभी तक भारत के लिए कुल 50 टी-20 मैचों में कप्तानी की है। इन मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम इंडिया को कुल 38 मैचों में जीत दिलाई है। जबकि इस बीच उनकी टीम को 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस बीच उनके 2 मैच टाई रहे और 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।

2. एमएस धोनी :-

MS Dhoni
MS Dhoni

इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2007 से लेकर 2016 तक कुल 72 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। इन मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने कुल 41 मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। जबकि 28 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनका एक मैच टाई रहा था और 2 मैच बेनतीजा भी रहे थे।

1. रोहित शर्मा :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे ज्यादा टी-20 मैच जिताने का रिकॉर्ड अभी तक भी पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि उन्होंमे साल 2017 से लेकर 2024 तब कुल 62 टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इनमें कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी टीम को कुल 49 मैचों में जीत दिलाई थी। जबकि इस बीच कुल 12 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version