Thursday, June 18

भारतीय टीम की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में यह टीम हमेशा एक मजबूत दावेदार रही है। खासकर अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए लिमटेड ओवर के मैचों को देखें तो साफ नजर आता है कि अलग-अलग कप्तानों की अगुवाई में भारत ने कितनी अहम जीतें हासिल की हैं।

एमएस धोनी, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तक, सभी ने अपनी रणनीति और मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के दम पर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में बढ़त बनाई है। इसी लगातार बेहतर प्रदर्शन ने “मेन इन ब्लू” को क्रिकेट की सबसे रोमांचक और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली राइवेलरी में से एक माना जाता है। इस आर्टिकल में हम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने वाले कप्तान के बारे में बताएँगे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक जीत

1. एमएस धोनी (8 मैच, 6 जीत)- 2007- 2016

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली, जिनमें से 6 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की। एक मैच टाई रहा, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

2. सूर्यकुमार यादव (4 मैच, 4 जीत)- 2025- 2026

दूसरे स्थान पर मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। 2024 टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान के रूप में खेले गए चारों मैचों में उनकी अगुवाई में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है। इस बार के वर्ल्ड के ग्रुप स्टेज के मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज किया है।

3. रोहित शर्मा (4 मैच, 3 जीत)- 2022- 2024

रोहित शर्मा ने 2022 से लेकर 2024 टी20 विश्व कप तक भारत की टी20 टीम की कप्तानी की। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने चार मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से तीन में भारत को जीत मिली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version