T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 इस समय अंतिम मोड़ पर आ गया है। लेकिन टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मैच हमेशा से काफी रोमांचक और दवाब से भरे रहे हैं। क्यूंकि इन बड़े मैचों में वही खिलाड़ी चमकते हैं जो दबाव को अवसर में बदलना जानते हैं।
इसके अलावा कुछ बल्लेबाजों ने सेमीफाइनल और फाइनल जैसे काफी अहम मैचों में कई शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है और इतिहास में अपना नाम भी दर्ज कराया है। वहीं अब ऐसे में आइए टी-20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. जैकब बेथेल : 105 रन बनाम भारत :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने साल 2026 के टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 48 गेंद पर 105 रन बनाए हैं।

इस पारी में उनके बल्ले से हमें 8 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले हैं। जबकि इस मैच में उन्होंने कुल 218.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी भी की है। लेकिन इस मैच में इंग्लैंड की टीम को टीम इंडिया के खिलाफ 7 रनों से यह मैच हारना पड़ा है।
2. फिन एलन : 100* रन, बनाम दक्षिण अफ्रीका :-
इस सूची में अब दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने साल 2026 के टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 33 गेंद पर ही अपना शतक लगा दिया था।

वहीं उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 303.03 की रही थी। वहीं इस मैच में एलन की पारी के दम पर ही कीवी टीम ने 170 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
3. तिलकरत्ने दिलशान : 96* रन, बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है। क्यूंकि साल 2009 के टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका क्रिकेट टीम का मैच वेस्टइंडीज की टीम से हुआ था। तब उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था।

उसी मैच में तिलकरत्ने दिलशान ने नाबाद रहते हुए 96 रन की पारी खेली थी। तब इस पारी के लिए उन्होंने 57 गेंद खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 168.42 की रही थी। इसके बाद श्रीलंका की टीम 57 रन से उस मैच को जीत गई थी।
4. विराट कोहली : 89* रन, बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि 2016 के टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 89 रन की पारी खेली थी।

अपनी उस पारी में उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का भी आया था। तब उनकी स्ट्राइक रेट 189.36 की रही थी। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। इसके बाद कैरिबियाई टीम ने केवल 3 विकेट खोकर 19.4 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
5. एलेक्स हेल्स : 86* रन, बनाम भारत :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2022 के टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए कुल 86 रन की पारी खेली थी। इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया था।

अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। तब इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 182.97 की रही थी। इसके चलते हुए उस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट से जीता था। क्यूंकि उस मैच में इंग्लिश टीम ने 169 रन का लक्ष्य 16 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







