Monday, February 2

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का पाँचवे दिन तक खिंच जाना एक दिलचस्प घटना है। विंडीज़ टीम ने फॉलो ऑन मिलने के बाद शानदार प्रदर्शन किया और एक ऐतिहासिक कारनामा भी रचा।

यह केवल चौथी बार हुआ है जब टीम इंडिया को फॉलो ऑन देने के बाद भी बल्लेबाजी करनी पड़ी।विंडीज टीम ने इस मैच में अच्छा कमबैक किया जिसके चलते यह रिकॉर्ड बना है। तो चलिए जानते हैं कि दूसरे मैच में कौन सा ख़ास रिकॉर्ड बना हैं।

टीम इंडिया ने बनाया था पहाड़ सा स्कोर

A Unique Record Made In IND vs WI 2nd Test
A Unique Record Made In IND vs WI 2nd Test

टीम इंडिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को सिर्फ तीन दिनों के अंदर ढेर कर दिया था, जिसके बाद उनकी आलोचना की गई थी और उन्हें सेकंड टियर में डालने की बातें की जा रही थीं। दूसरे टेस्ट में भी शुरुआती दो दिन विंडीज़ के लिए कुछ खास नहीं रहे थे।

Also Read: IND vs WI 2nd Test 2025: जॉन कैंपबेल ने रचा इतिहास, 23 साल बाद किसी कैरेबियाई ओपनर ने भारत में लगाया शतक

भारतीय बल्लेबाजों ने विंडीज़ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतकों के चलते उन्होंने पहली पारी 500 से ज्यादा रनों पर घोषित की थी।

पहली पारी में सस्ते में ढेर हुई थी वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में भी ज्यादा रन नहीं बना पाई और मात्र 248 रनों पर ढेर हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने उन्हें फॉलो ऑन दिया, लेकिन विंडीज़ की शुरुआत इस पारी में भी खराब रही। हालांकि, ओपनर जॉन कैम्पबेल और शे होप ने शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे दिन बिना आउट हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।

चौथे दिन दोनों ने अपने-अपने शतक भी पूरे किए, लेकिन माइलस्टोन पूरा करते ही वे आउट हो गए। जडेजा ने जॉन को एलबीडब्ल्यू किया और सिराज ने शे को बोल्ड किया। अंत में, जस्टिन ग्रीव्स ने भी अहम योगदान दिया और अर्धशतक बनाकर टीम को 390 रनों तक पहुँचाया।

फॉलो ऑन देने के बाद चौथी बार बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया

फॉलो ऑन देने के बाद यह चौथी बार था जब टीम इंडिया को बल्लेबाजी करनी पड़ी। दरअसल, भारतीय टीम ने यह सोचकर विंडीज़ को फॉलो ऑन दिया था कि वे तीसरे दिन मैच खत्म कर देंगे, लेकिन विंडीज़ टीम ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए भारतीय अनुमान को गलत साबित किया।

चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत को जीत के लिए 121 रनों की आवश्यकता थी, और वे 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना चुके थे। अब जीत से केवल 58 रन दूर हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version