Saturday, March 7

Google News Sports Digest Hindi

Aamir Jangu: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली है। वहीं इस मुकाबले में खेल रहे युवा बल्लेबाज आमिर जंगू (Aamir Jangu) ने सबसे तेज शतक लगाया। इस मुकाबले में उन्होंने (Aamir Jangu) खेलते हुए केवल 83 गेंदों में 104 रन बनाए है। इसके अलावा उनकी इस शतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे।

Aamir Jangu
image source via getty images

3 मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 12 दिसंबर को खेला गया। इस मुकाबले को 4 विकेट से जीतने के साथ ही वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश का सूपड़ा भी साफ कर दिया। तभी तो कैरेबियाई टीम ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया है। इसके अलावा इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू (Aamir Jangu) ने डेब्यू किया था। अपने इस मैच में जंगू ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

वनडे डेब्यू में Aamir Jangu ने लगाया सबसे तेज शतक :-

इस मुकाबले में 27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू (Aamir Jangu) ने अपने वनडे डेब्यू पर सबसे तेज शतक लगाया। क्यूंकि अभी तक डेब्यू पर इतनी तेज सेंचुरी किसी खिलाड़ी ने नहीं लगाई है। इस मुकाबले में आमिर ने 80 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इसके अलावा वह (Aamir Jangu) अंत तक मुकाबले में नाबाद रहे। इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने 83 गेंदों में 125 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाए।

Aamir Jangu
image source via getty images

इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के भी निकले। इसके अलावा वह (Aamir Jangu) वनडे डेब्यू पर सेंचुरी लगाने वाले सिर्फ दूसरे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं। उनसे पहले डेसमंड हेंस ने साल 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए सेंचुरी लगाई थी। तब उन्होंने खेलते हुए 136 गेंद में 148 रन बनाए थे। अभी आमिर जंगू 18वें खिलाड़ी बने है जिन्होंने वनडे डेब्यू पर सेंचुरी लगाई है।

ऐसा रहा मैच का हाल :-

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तभी तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। उनकी तरफ से बल्लेबाज माहमुदुल्लाह ने 63 गेंदों पर 84 रन बनाए। जबकि बल्लेबाज जाकिर अली भी 62 रन बनाकर नाबाद रहे।

Aamir Jangu
image source via getty images

इसके अलावा उनके बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 73 रन बनाए। जबकि बांग्लादेश टीम के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 77 रन की पारी खेली। वहीं इन 322 रनों के टारगेट को वेस्टइंडीज टीम ने 45.5 ओवर में ही 4 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया। इस मुकाबले में आमिर जंगू (Aamir Jangu) के अलावा भी बल्लेबाज केसी कार्टी ने 95 रन की शानदार पारी खेली। जबकि एक अन्य बल्लेबाज गुडाकेश मोती ने भी नाबाद 44 रन बनाए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version