IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच धर्मशाला के स्टेडियम में खेला गया था। में पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 117 रन का स्कोर खड़ा किया था ,इसके बाद मिले 118 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस मैच भारत की तरफसे अभिषेक शर्मा ने 35 रन बनाए थे। जबकि तिलक वर्मा नाबाद 26 और शुभमन गिल ने 28 रनों का योगदान दिया था। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम इस 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त पर है।
अभिषेक शर्मा ने दिलाई भारत को तेज शुरुआत :-
इस मैच में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के द्वारा दिए गए 118 रनों की लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए। इस बीच अभिषेक आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी करने लगे। क्यूंकि उन्होंने आते ही अपनी पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया।

वहीं इस मैच में अभिषेक और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हुई थी। इसके बाद अभिषेक शर्मा को कॉर्बिन बॉश ने आउट कर दिया। इस मैच में अभिषेक ने 18 गेंदों पर 35 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
फिर से फ्लॉप रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव :-

इसके बाद बल्लेबाज शुभमन गिल और तिलक वर्मा के बीच 32 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी। वहीं इसके बाद 90 के स्कोर पर भारत ने गिल के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया। इस मैच में गिल 28 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में हमें 5 चौके भी देखने को मिले। जबकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा और शिवम दुबे नाबाद लौटे :-

इसके बाद भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने अंत में अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में तिलक ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए जबकि दुबे ने केवल 4 गेंद पर 10 रन की पारी खेली। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन को 1-1 विकेट मिला।
ऐसी रही थी। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी :-
इस मैच में टॉस को हारकर दक्षिण अफ्रीका की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी अफ्रीकी टीम केवल 117 रन ही बना पाई थी। इस मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने अकेले 46 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी।

जबकि अन्य बल्लेबाज डोनोवन फरेरा ने 20 रन और एनरिक नॉर्टजे ने 12 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

