Friday, February 13

AFG VS NZ TEST 2024: ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाना था, लेकिन लगातार बारिश होने के चलते दूसरे दिन भी मैच शुरू नहीं हो पाया। इससे पहले इस तरह की खामियों का ठीकरा अक्सर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर फोड़ा जाता था, लेकिन इस बार इन सभी की जिम्मेदारी मेजबान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की है। 

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज (AFG VS NZ TEST) को लेकर बीसीसीआई नेअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को विकल्प के रूप में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम और बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए अपना सुझाव दिया था। अफगानिस्तान बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के सुविधा के लिए और ग्रेटर नॉयडा के स्थल से परिचित होने के कारण, यहाँ तक की कम खर्चे को भी लेकर ग्रेटर नॉयडा के शहीद विजय सिंह खेल परिषद को चुना।   

लगभग 5 सालों से नहीं हुआ है एक भी मुकाबला 

AFG VS NZ TEST MATCH: क्या यह स्टेडियम, इंटरनेशनल मैचों से हो जाएगा निलंबित! डेमिरेट पॉइंट बन सकता है बड़ा कारण  
AFG VS NZ TEST MATCH / Getty Image

साल 2019 विजय हजारे ट्रॉफी के बाद से यहाँ पर बीसीसीआई ने अपने किसी भी घरेलू मुकाबले की मेजबानी नहीं की है। यहां की मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में भी मैच की मेजबानी की संभावना एकदम ना के बराबर है।

AFG VS NZ TEST MATCH: क्या यह स्टेडियम, इंटरनेशनल मैचों से हो जाएगा निलंबित! डेमिरेट पॉइंट बन सकता है बड़ा कारण  
AFG VS NZ TEST MATCH / Getty Image

आईसीसी किसी भी इंटरनेशनल स्टेडियम के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करेगा। जहां मैच रेफरी की रिपोर्ट आगे की कार्यवाही पर फैसला होगा। बता दें कि, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच के पहले दो दिन एक भी गेंद नहीं फेकी जा सकी थी और मंगलवार को भी भारी बारिश के चलते तीसरे दिन के खेल होने की संभावना बहुत ही कम है। मैच रेफरी श्रीनाथ को मैदान की गीली आउटफील्ड का आकलन करना होगा, जहां जल निकासी अन्य अंतर्राष्ट्रीय स्थलों की तरह नहीं है। 

डेमिरेट पॉइंट से हो सकता है भारी नुकसान 

आईसीसी के अनुसार मैच रेफरी अगर पिच या गीली आउटफील्ड को लेकर असंतोषजनक रहा तो ये अनफिट रेटिंग देने का कारण बन सकता है। मेजबान स्थल पर पिचों की रेटिंग की दिशानिर्देश के अनुसार डेमिरेट पॉइंट दिए जा सकते हैं।

AFG VS NZ TEST MATCH: क्या यह स्टेडियम, इंटरनेशनल मैचों से हो जाएगा निलंबित! डेमिरेट पॉइंट बन सकता है बड़ा कारण  
AFG VS NZ TEST MATCH / Getty Image

यह डेमिरेट पॉइंट 5 साल तक के लिए होता है, बता दें कि, ग्रेटर नॉएडा स्टेडियम के नाम अगर 6 या उससे अधिक डेमिरेट पॉइंट हो जाते हैं तो एक साल के लिए किसी भी इंटरनेशनल मेजबानी के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। आईसीसी नियमों के मुताबिक एक मैच के लिए अधिकतम तीन डेमिरेट अंक दिए जा सकते हैं। ग्रेटर नॉएडा को निलंबित करने के लिए एक और ऐसे मैच होने की जरूरत होगी। 

यह भी पढ़ें:- UP T20 League: लखनऊ फॉल्कन्स को प्लेऑफ का टिकट, मेरठ मावरिक्स को सात विकेट से दी करारी मात

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version