Saturday, February 14

AFG vs SA ODI Series 2024 में अफगानिस्तान के दो अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 सितंबर से 22 सितंबर तक शारजाह में खेली जाने वाली 3 मैचों की ऐतिहासिक वनडे सीरीज (AFG vs SA ODI Series 2024) के लिए अफगानिस्तान की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में अनुभवी स्पिन गेंदबाज राशिद खान की वापसी हुई है, जबकि अब्दुल मलिक को पहली बार अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

इब्राहिम जादरान और मुजीब उर रहमान को नहीं मिला मौका

Afghanistan 18 Member Team Announced For AFG vs SA ODI Series 2024
AFG vs SA ODI Series 2024

स्टार सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज (AFG vs SA ODI Series 2024) के लिए अफगानिस्तान की टीम में मौका नहीं मिला है। दोनों ही खिलाड़ी इस समय चोटिल चल रहे हैं और अब तक चोट से नहीं उबर नहीं सके हैं, जिसके चलते बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

अब्दुल मलिक और डारविश रसूली को पहली बार मिली अफगानिस्तान की वनडे टीम में जगह

Afghanistan 18 Member Team Announced For AFG vs SA ODI Series 2024
AFG vs SA ODI Series 2024

इब्राहिम जादरान के चोटिल होने के चलते घरेलू क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करके चर्चा में आए प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज अब्दुल मलिक को पहली बार अफगानिस्तान की वनडे टीम में जगह मिली है। इसके अलावा अफगानिस्तान की ओर से साथ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके डारविश रसूली भी वनडे टीम में पहली बार अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

पहली बार दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि – नसीब खान

Afghanistan 18 Member Team Announced For AFG vs SA ODI Series 2024
AFG vs SA ODI Series 2024

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करना अफगानिस्तान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके अलावा उन्होंने पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अपनी टीम को द्विपक्षीय सीरीजों में भी बेहतर बनाने पर जोर दिया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा:

हमारे क्रिकेट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करना अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वे एक बेहतरीन टीम हैं और उनके खिलाफ वनडे सीरीज खेलना एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर हम सभी उत्साहित हैं। हमारी टीम ने पिछले दो-तीन सालों में आईसीसी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है और हम अपनी टीम को द्विपक्षीय क्रिकेट में भी उतना ही प्रतिस्पर्धी बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

AFG vs SA ODI Series 2024 के लिए अफगानिस्तान की वनडे टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नांग्याल खरोती, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, फजलहक फारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version