Rashid Khan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिया है। इस समय यूएई में ट्राई सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले उनको टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए केवल 4 विकेट की ही जरुरत थी। अब उन्होंने इस कारनामे को कर दिखाया है। वहीं अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
सबसे ज्यादा T20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने राशिद खान :-
अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान एक शानदार फिरकी गेंदबाज हैं। बीती रात सोमवार को यूएई और अफगानिस्तान की टीम के बीच एक मैच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया था। इसके चलते हुए अब वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उनको केवल 2 विकेटों की ही जरुरत थी। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने कुल 3 विकेट लिए थे। इसी के साथ अब वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस बीच अब उन्होंने इस मामले में टिम साउथी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले साउथी ने अपने टी-20 आई के 126 मैचों की 123 पारियों में खेलते हुए 164 विकेट को लिया था। लेकिन राशिद खान ने यह कारनामा केवल 98 पारियों में ही कर दिखाया है।
राशिद खान के बनाया T20I में रिकॉर्ड :-

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने अभी तक अपने देश के लिए 98 टी-20 आई मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 13.75 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ इन 165 विकटों को लिया है। वहीं इस बीच उनकी इकोनॉमी केवल 6 की रही है। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।
ऐसा रहा है पूरे मैच का हाल :-
इस मैच में टॉस को जीतकर यूएई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे।

इस टीम के लिए इब्राहिम जारदान ने 63 और सेदिकुल्लाह अटल ने 54 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 189 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने आई यूएई की टीम अपने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 150 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच को 38 रनों से अपने नाम कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







