Tuesday, February 17

पाकिस्तान के लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ आसिफ अली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह निर्णय पाकिस्तानी टीम से लगातार नज़रअंदाज़ किए जाने पर लिया है। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश के लिए कई यादगार पारियां खेलने वाले 33 वर्षीय बल्लेबाज़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आसिफ अली ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Asif Ali
Asif Ali

आसिफ अली ने 1 सितम्बर यानी कल अपने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट डालते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। पाकिस्तान की जर्सी पहनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और क्रिकेट के मैदान पर अपने देश की सेवा करना मेरे लिए सबसे गौरवपूर्ण क्षण रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया।

लीग क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे आसिफ

इसके साथ ही आसिफ ने यह भी कहा है कि वह घरेलू क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइज़ी लीगों में खेलना जारी रखेंगे। वह लंबे समय तक पाकिस्तान की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे। उन्होंने 2018 में इस्लामाबाद यूनाइटेड को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आसिफ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और दो महीने बाद उन्हें वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला था।

अंतरराष्ट्रीय में निराशाजनक रहा है प्रदर्शन

आसिफ अली साल 2018 से लेकर 2023 तक पाकिस्तान की टीम का हिस्सा थे। लेकिन, इस दौरान कुछ पारियों को छोड़ दिया जाए, तो वे अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहे थे। जिसके चलते उनको उसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने टीम में वापसी की बहुत कोशिश की। जिसके चलते घरेलू क्रिकेट खेलने से लेकर लीग क्रिकेट में प्रदर्शन देना। लेकिन निरंतरता की कमी हमेशा उनके साथ रही और यही वजह है कि वे टीम में दोबारा वापसी करने में सफल नहीं हुए थे।

आसिफ अली को अंदेशा हो गया था कि उनकी वापसी अब नहीं होने वाली है। जिसके कारण वे अब लेजेंड्स लीग में भी खेल रहे थे। जिसमें सिर्फ रिटायर्ड खिलाड़ी ही खेलते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी उनका प्रदर्शन काफी खराब था, जिसके चलते उन्होंने सोच-समझकर रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया था।

ऐसे हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आसिफ अली के आंकड़े

आसिफ अली ने पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 21 वनडे खेले हैं, जिसमें 25.46 की औसत और 121 के स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 52 रन है। जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में इस 33 वर्षीय बल्लेबाज़ ने 58 मैचों में 15 की एवरेज और 133 के स्ट्राइक रेट से 577 रन बनाने के साथ-साथ उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 41 रन है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version