Friday, February 13

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 में मात खा चुकी है। इस हार के बाद चारों तरफ भारतीय टीम की निंदा करने वालों की संख्या भी बड़ रही है। कई पूर्व खिलाड़ी इस टीम की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इन सब के बीच भारत के कोच राहुल द्रविड़ क्या कह रहे हैं, उनका क्या मानना है और वो इस युवा टीम के बारे में क्या सोचते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये ही है।

खबर है कि राहुल द्रविड़ ने टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद इस टीम के निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया है। जिसका मतलब हुआ कि अब भारतीय टीम के गेंदबाजों को भी बल्लेबाजी पर ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ अहम मुकाबले में अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बनाने में असफल हुई थी। इस मैच में भारतीय टीम 9 विकेट पर 165 रन बना पाई थी। माना जा रहा है कि अगर अंतिम ओवर में भारतीय टीम अच्छे रन बनाने में कामयाब होती तो टीम का कुल स्कोर इससे पार जा सकता था और यदि टीम का स्कोर 180 के पार होता तो स्वाभाविक रूप से वेस्टइंडीज की टीम के बल्लेबाजों पर इसका दबाव पड़ता। जिससे भारत के भी पक्ष में मैच आने की उम्मीद बड़ जाती।


क्या है कोच का कहना

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के समापन के बाद कहा- यहां पर जो हमने टीम उतारी थी, उससे हमें वह छूट नहीं मिली जिससे की टीम को कॉम्बिनेशन में बदलाव कर सकते थे, लेकिन मेरा मानना है कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें हम बेहतर कर सकते थे। बल्लेबाजी में गहराई लाना एक ऐसा पार्ट है जिसमें हम काम कर रहे हैं। हम अपनी गेंदबाजी को कमजोर नहीं कर सकते, लेकिन हमें ये भी सुनिश्चित करना पड़ेगा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी में कुछ गहराई रहे।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले लक्ष्य सेन ने स्पष्ट किए खुद के इरादे, बोले- मुझे लगता है कि…

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version