Thursday, March 19

भारतीय टीम समेत पूरे विश्व के क्रिकेट खेलने वाले देश अब इस के अक्टूबर में होने वाले विश्वकप के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। टीम इंडिया को अपने विश्वकप की शुरुआत 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच के साथ करनी है। दूसरी तरफ इस साल के 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पड़ोसी देश चीन के हांगझोउ शहर में 19वें एशियन गेम्स का भी आयोजन होने वाला है। इस आयोजन के लिए भारत की बी टीम को भेजा रहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए हाल में ही टीम के स्क्वॉड का भी ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा इस दौरान कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनका एशियन गेम्स में खेलना तय ही माना जा रहा है, लेकिन दिक्कत ये है कि इनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा जानकारी ये भी आ रही है कि इन खिलाड़ियों वनडे विश्वकप 2023 के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। इस हिसाब से ये बात तो साफ है कि अभी भी इनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

धवन के लिए अब भी खुले हैं दरवाजें

गौरतलब है कि एशियन गेम्स 2023 में सिनियर खिलाड़ी शिखर धवन को टीम का कप्तान बनना लगभग तय हो चुका था, लेकिन अब उनकी जगह युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, इस टीम को दो दिग्गज बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चोटिल भी हैं। ऐसे में माना जा रहा कि शिखर धवन को ओपनर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वर्तमान समय में वनडे के लिए मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए प्रमुख गेंदबाज बन गए हैं। दूसरी, तरफ जसप्रीत बुमराह अभी फिट नहीं हुए हैं। अगर वो विश्वकप तक फिट हो जाते हैं, तो उनका खेलना लगभग तय ही हो जाएगा। अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठ कर आता है, कि यदि बुमहार खेलेंगे तो वो किसकी जगह लेंगे?  दूसरी तरफ ये भी अगर फिट नहीं होते हैं, तो फिर उनकी जहग कौन लेगा? अभी तक तो इसके लिए सबसे प्रबल दावेदार युवा गेंदबाज उमरान मलिक ही नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड को पीछे छोड़ वेदांत बने तैराक, आज कई लोगों के हैं प्रेरणास्रोत

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version