Friday, February 13

मौजूदा वक्त में लक्ष्य सेन भारतीय बैडमिंटन के सबसे युवा एंव होनहार खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन बीते कुछ समय से सेन अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन का खिताब जीता और इसके बाद व अमेरिकी और जापान ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे। बता दें कि उन्होंने साल 2021 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

इन सब के बाद अब फिलहाल लक्ष्य सेन 21 अगस्त से डेनमार्क में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हुए है। इस चैंपियनशिप से पहले 21 साल के इस खिलाड़ी ने अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए हैं।

इस पर उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए भारतीय संघ के नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस के उद्घाटन के मौके पर कहा कि विश्व चैंपियनशिप में केवल एक हफ्ते का वक्त बचा है और मुझे लगता है कि जो पिछले टूर्नामेंट उन्होंने पहले खेले है उससे उन्हें वास्तव में मदद मिलेगी।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी तैयारियां अच्छी चल रही हैं। पिछले कुछ टूर्नामेंट में मेरी फॉर्म अच्छी रही लेकिन अएब भी कुछ नई चीजें सीखने और सुधार करने की गुंजाइश है। मैंने हाल में ही कुछ अच्छे मैच खेले हैं। अगले हप्ते से होने वाले टूर्मानेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब इस खिलाड़ी पर लटकी तलवार

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version