Friday, February 13

टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज को ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज को कैरेबियाई टीम ने 3-2 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि ये 12 टी-20 सीरीज में से पहली ऐसी सीरीज थी, जिसे भारतीय टीम ने गंवाया हो। इस सीरीज के बाद अब भारतीय टीम वर्तमान भारतीय टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसका प्रदर्शन देख उसे आगे होने वाले अहम आयोजनों से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता हैं।

Sanju Samson
Image Source: Twitter

जीं, हा हम दरअसल बात विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की कर रहे हैं। संजू को वेस्टइंडीज के दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। संजू सैमसन को एक तरफ जहां दो बार वनजे सीरीज में खेलने का मौका मिला तो दूसरी तरफ टी-20 सीरीज में तीन बार खेलने का मौका मिला। वनडे सीरीज की दो पारियों में संजू सैमसन ने 9 और 51 रन बनाए। इसके बाद टी-20 सीरीज की तीन पारियों में 12,7 और 13 रन की पारी खेली। अब ऐसे प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि उनको आगे आने वाली सीरीज के लिए टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।


इसके अलावा खबर ये भी आ रही है कि संजू सैमसन की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो ईशान को एशिया कप और वनडे विश्वकप के लिए टीम में जगह मिल जाएगी। दूसरी तरफ केएल राहुल भी हैं। अगर वो टीम में शामिल होते हैं तो ऐसे में संजू की जगह टीम में मिलना नामुमकिन सा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: 3-2 से सीरीज हारने के बाद हार्दिक का बेतुका बयान, बोले- हारना अच्छा होता है…

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version