Ajay Ratra: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस बार पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा (Ajay Ratra) को पांच सदस्यीय चयन पैनल में सलिल अंकोला की जगह पुरुष क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त कर दिया है। क्यूंकि बीसीसीआई की यह परंपरा है कि इसमें पांच चयनकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

तभी तो इस बार मुख्य कोच अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली समिति में रात्रा नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। अजीत अगरकर को पिछले साल ही मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। तब उनके चयन के बाद से ही इस चयन पैनल में वेस्ट जोन से दो चयनकर्ता थे। क्यूंकि सलिल अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे।
Ajay Ratra बीसीसीआई ने जारी किया बयान :-
बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, ” भारतीय क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति ने अजय रात्रा (Ajay Ratra) को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया है। इस चयन समिति में रात्रा, सलिल अंकोला की जगह लेंगे।” इसके अलावा अभी भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। अजय रात्रा (Ajay Ratra) गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी।
सदस्य नियुक्त होने के बाद Ajay Ratra ने क्या कहा :-
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त होते ही अजय रात्रा ने कहा कि, ” यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है। मैं भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान देने के लिए काफी उत्सुक हूं।” क्यूंकि बीसीसीआई ने जनवरी में इस चयनकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

वहीं इसमें अजय रात्रा, रितिंदर सिंह सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह के नाम छांटे थे जिनका जून में अशोक मल्होत्रा की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने साक्षात्कार लिया था। जबकि इस चयन समिति से फरवरी 2023 में चेतन शर्मा के बाहर होने के बाद चयन पैनल में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं था।
कौन हैं पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज Ajay Ratra :-
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए महिला टीम के साथ यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ के भी सदस्य थे। इसके अलावा यह पूर्व क्रिकेटर लेवल तीन का कोच भी है। तभी तो इन्होने घरेलू क्रिकेट में असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश को कोचिंग दी है।

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा (Ajay Ratra) ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भी बड़े पैमाने पर काम किया है। वहीं इसके अलावा वह पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे। इस पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा (Ajay Ratra) ने भारत के लिए 2002 में छह टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले थे।

इसके अलावा उनके पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर का मुख्य आकर्षण एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी नाबाद 115 रन की पारी थी। इसके अलावा वह ज्यादा लम्बे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। क्यूंकि केवल 6 महीने के अंदर ही उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया था। तभी तो बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, “इस पद के लिए साक्षात्कार देने वाले सभी लोगों में से वह सबसे योग्य उम्मीदवार थे।”
ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक्स 2024 के सातवें दिन आज क्या होगा भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, जानिए







