वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन से पहले 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें सभी 5 फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। यूपी वॉरियर्स ने भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में आरटीएम के चलते फिर से खरीद लिया है। जबकि अन्य टीमों में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हुए।

एलिसा हीली रहीं अनसोल्ड

Alyssa Healy Unsold In WPL Auction 2026. Know The Reason
Alyssa Healy Unsold In WPL Auction 2026. Know The Reason

इस ऑक्शन में अधिकांश ध्यान मार्की खिलाड़ियों पर केंद्रित था, जिनमें से एक एलिसा हीली भी थीं, जो कि अनसोल्ड रहीं। उनके अनसोल्ड जाने से सभी फैंस काफी आश्चर्यचकित हैं। मेगा ऑक्शन के बाद, डब्ल्यूपीएल टीमों के कोचों ने भी हीली को न चुनने के पीछे अपनी राय दी है। विभिन्न टीमों के कोचों ने वीमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में एलिसा हीली को किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने जाने के कारण के बारे में बयान जारी किए हैं।

मीडिया खबरों के अनुसार, यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा कि हीली का अनसोल्ड जाना कई कारणों से आश्चर्यजनक है। जब आप प्लेइंग इलेवन में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हो, तो आपके विकल्प सीमित हो जाते हैं। कई टीमें अपने सेटअप में ऑलराउंडरों को प्राथमिकता देती हैं।

फ्लेक्सिबिलिटी और ऑलराउंडर्स को मौका देने के चलते एलिसा हीली रहीं अनसोल्ड

आरसीबी महिला टीम की सहायक कोच आन्या श्रुबसोल ने कहा, “एलिसा हीली हमारी टीम में फिट नहीं बैठतीं। हमारा टॉप ऑर्डर सबसे मजबूत है।” ऋचा घोष के टॉप फाइव में होने के कारण, हीली को खरीदना हमारे लिए सही नहीं था। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने कहा कि एलिसा हीली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए उनकी शॉर्टलिस्ट में थीं, लेकिन उन्होंने टीम में फ्लेक्सिबिलिटी को प्राथमिकता दी।

कई बड़े खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

एलिसा हीली के अलावा, वीमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में कुछ अन्य बड़े नाम भी थे, जो किसी भी फ्रेंचाइजी टीम में शामिल होने में सफल नहीं रहे। इंग्लैंड की हीथर नाइट और एलिस कैप्सी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, अमांडा जेड वेलिंगटन और डार्सी ब्राउन को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि श्रीलंका की महिला टीम की कप्तान चमारी अटापट्टू को भी किसी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस मेगा नीलामी में अमेलिया केर सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं, जिनके लिए मुंबई इंडियंस ने अपने पर्स से 3 करोड़ रुपये खर्च किए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version