Saturday, February 14

Andy Flower: अभी हाल ही में भारतीय टीम ने टी 20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता है। भारतीय टीम ने इस टी 20 विश्व कप के खिताब को दूसरी बार जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इस टी 20 विश्व कप के ख़िताब को जीता था। लेकिन अब 17 साल बाद भारतीय टीम ने इस खिताब को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया है।

virat kohli and rohit sharma
image source : X

Andy Flower वहीं अब जैसे ही भारतीय टीम ने इस विश्व कप के खिताब को जीता है तो तभी भारतीय टीम के तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब सभी भारतीय फैंस को इनकी कमी जरूर खलेगी। लेकिन अब सभी फैंस के मन में यही बात निकल कर सामने आ रही है कि इन दिग्गज खिलाड़ियों की कमी को कौन सा खिलाड़ी पूरा करेगा।

Andy Flower इस पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कोच रह चुके एंडी फ्लावर ने अपना बयान दिया है और बताया है कि ये 5 क्रिकेटर है जो जो भारतीय टीम में कोहली और रोहित की कमी को पूरी कर सकते हैं। इसके लिए एंडी फ्लावर ने शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल का नाम लिया है।

Andy Flower डी फ्लावर ने की गिल की कोहली से तुलना :-

Shubman Gill
image source : X

Andy Flower अपने बयान में एंडी फ्लावर ने कहा, ” मैं एक आईपीएल कोच के तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं कुछ चुनिंदा प्लेयर्स पर नजर बनाए रखता हूं। इस बार यशस्वी जायसवाल ने टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला था लेकिन वो भी एक बेहतरीन बल्लेबाज है। वहीं इस बार शुभमन गिल के कद को देखते हुए उन्होंने कहा कि गिल का इस बार आईपीएल 2024 का सीजन भी शांत रहा। लेकिन फिर भी गिल काफी चालाकी से अपना काम लेते है। मुझे गिल में विराट कोहली की झलक दिखाई देती है।”

Andy Flower इन तीन खिलाड़ी पर रहेगी नजर :-

abhishek sharma
image source : X

Andy Flower अपने बयान में एंडी फ्लावर ने कहा कि मैं भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को और शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं। वहीं इसके अलावा एंडी फ्लावर को भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी काफी अच्छे खिलाड़ी लगे। क्यूंकि ध्रुव जुरेल ने इस बार इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 4 पारियों में एक फिफ्टी समेत 190 रन बनाए थे और साथ ही बढ़िया कीपिंग भी की थी।

Yashasvi Jaiswal
image source : X

Andy Flower इसी के साथ एंडी फ्लावर ने बताया कि रियान पराग के पास भी वह प्रतिभा है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता पाने के लिए एक प्लेयर को चाहिए होती है। वहीं अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। गिल की कप्तानी करियर की शुरुआत पहले मुकाबले में ही हार के साथ शुरू हुई है। क्यूंकि 5 मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे ने 13 रन से टीम इंडिया को हरा दिया था। वहीं इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज बराबर कर ली है।

ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक पांड्या से बेहतर कप्तान हैं केएल राहुल, आंकड़ों में समझिए कौन साबित होगा बेहतर कप्तान

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version