Saturday, February 14

Money In The Bank: WWE के मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट मैच के दौरान मैकइंटायर और सीएम पंक के लड़ाई के बाद उनके हरकतों के लिए उन्हें भारी दंड दिया गया है. WWE रॉ के जनरल मैनेजर एडम पियर्स ने दोनों के बीच हिंसक झड़प के बाद उन पर हमला करने के लिए डू मैकइंटायर को निलंबित करने का फैसला किया है. 

Money In The Bank: एडम पियर्स पर मैकइंटायर का हमला

Money In The Bank: WWE के सुपरस्टार डू मैकइंटायर ने मनी इन द बैंक में जनरल मैनेजर पर किया हमला, मैकइंटायर को किया गया सस्पेंड 
Money In The Bank

शनिवार के मैच के दौरान डू मैकइंटायर, जिन्होंने उस शाम पुरुषों के मनी इन द बैंक में जीत हासिल की थी. उन्होंने सेंथ रोलिंस के खिलाफ मैच के दौरान WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रिस्ट पर अपना अनुबंध भुनाने का फैसला किया. इस अप्रत्याशित कदम ने मुकाबले को ट्रिपल-थ्रेट मैच में बदल दिया इस अफरा तफरी के बीच सीएम पंक अचानक सामने आए और मैकइंटायर पर हमला बोल दिया. यहाँ तक कि उन्होंने केबल से उनका गला घोंट दिया. गुस्से में मैकइंटायर ने घटना के बाद जबाबी हमला किया, उन्होंने बैकस्टेज कर्मियों पर हमला किया और एडम पियर्स पर कोहनी मारी.

Money In The Bank: WWE के सुपरस्टार डू मैकइंटायर ने मनी इन द बैंक में जनरल मैनेजर पर किया हमला, मैकइंटायर को किया गया सस्पेंड 
Money In The Bank

Money In The Bank: दोनों पर लगाया गया जुर्माना 

रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड की शुरुआत में फ्रेंचाइजी के जनरल मैनेजर ने मैकइंटायर और पंक दोनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की. पियर्स ने दोनों पहलवानों पर जुर्माना लगाया उन्होंने पियर्स के प्रति आक्रामक ब्यवहार के लिए मैकइंटायर पर हमेशा के लिए निलंबित करने की घोषणा भी की. इस घटना को संबोधित करते हुए पियर्स ने कहा मै इन दोनों पर अज्ञात राशि का जुर्माना लगा रहा हूँ. 

Money In The Bank: चोट से उभरने के बाद किया वापसी   

जब पंक ने 21 जून को WWE स्मैकडाउन में अपना आखिरी उपस्थिति दर्ज करवाई तो स्काटिश सेलिब्रिटी ने उन पर हमला किया और उन्हें खून से लथपथ कर दिया. मैकइंटायर को कभी भी विश्व खिताब नही जीतने की अपनी प्रतिज्ञा के बाद द सेकेंड सिटी सेंट ने मनी इन द बैंक में मैकइंटायर से बदला लिया.

Money In The Bank: WWE के सुपरस्टार डू मैकइंटायर ने मनी इन द बैंक में जनरल मैनेजर पर किया हमला, मैकइंटायर को किया गया सस्पेंड 
Money In The Bank

पंक, जिन्होंने 2024 रॉयल रम्बल के बाद से किसी मैच में भाग नही लिया . उन्होंने कहा था कि मै अपनी ट्राईसेफ की चोट से उभरने के बाद खेलने के लिए बहुत ही उत्सुक हूँ.

Money In The Bank: मंडे नाईट रॉ में दिख सकते हैं मैकइंटायर 

भले ही डू को WWE रॉ के जनरल मैनेजर से जुड़ी मनी इन द बैंक घटना के बाद अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया हो, लेकिन हम उन्हें मंडे नाईट रॉ में सरप्राइज़ अपीयरेंस देते हुए देख सकते हैं. मैक इंटा यर इस बात को लेकर काफी नाराज थे वो इसलिए कि उनके साथ जो कुछ भी हुआ उससे हमें यह आभास होता है कि स्काटिश फाइटर चुप नही बैठेंगे.  

यह भी पढ़ें:-WWE Cena Retirement: WWE से आई चौकानें वाली खबर, इस दिग्गज ने किया ऐलान 2025 मेरा आखिरी मैच                

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version