IND vs SL T20 SERIES : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी 20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से सन्यास ले लिया है। उनके साथ ही इस फॉर्मेट से विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने भी सन्यास ले लिया है। अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

IND vs SL T20 SERIES अब एक और खबर सामने आ रही है कि आगामी श्रीलंका दौरे में भी ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। अभी ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी ब्रेक पर ही रहेंगे। तभी तो अब कप्तानी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल में से किसी एक को सौंपी जा सकती है। चलिए आइए आपको बताते है कि इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी के रिकार्ड्स कैसे है।
IND vs SL T20 SERIES हार्दिक पांड्या के कप्तानी रिकॉर्ड :-
IND vs SL T20 SERIES भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कप्तानी करियर की शुरुआत साल 2022 में की थी। हार्दिक पांड्या ने अभी तक कुल 45 आईपीएल मैचों में टीम की कप्तानी की है। जिनमें से उन्होंने 26 मैच जिताए हैं और 19 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हार्दिक पांड्या पहली बार में ही गुजरात टायटंस को आईपीएल ट्रॉफी भी जिता चुके हैं।

IND vs SL T20 SERIES इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 वनडे मुकाबलों में भी भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिनमें से 2 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि 1 मुकाबले में टीम को हर मिली थी। इसके अलावा टी 20 इंटरनेशनल मैचों में भी हार्दिक को कप्तानी का अनुभव है। हार्दिक अब तक 16 T20I मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं। इन 16 मुकाबलों में से 10 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जबकी 5 मुकाबलों में ही भारतीय टीम को जीत मिली है। इसके अलावा एक मुकाबला टाई भी रहा है।
IND vs SL T20 SERIES केएल राहुल के कप्तानी रिकॉर्ड :-
IND vs SL T20 SERIES भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने कई बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कार्यवाहक कप्तान की जिम्मेदारी संभाली है। अभी तक केएल राहुल ने 12 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। जिसमें से 8 मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकी 4 मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।

IND vs SL T20 SERIES इसके अलावा केएल राहुल को आईपीएल में कप्तानी करने का भी काफी अच्छा अनुभव है। केएल राहुल ने अब तक कुल 64 मैचों में आईपीएल टीमों की कप्तानी की है। जिसमें से 31 मुकाबलों में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकी 31 मुकाबलों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा अभी तक केएल राहुल ने सिर्फ 1 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।
IND vs SL T20 SERIES किसको मिल सकती है कप्तानी :-

IND vs SL T20 SERIES भारतीय टीम को जुलाई के अंत में श्रीलंका का दौरा करना है। वहीं अब कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल या हार्दिक पांड्या में से किसी एक को कप्तानी सौंपी जा सकती है। अब यही कहा जा सकता है कि टी-20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या ही भारतीय टीम कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा अब टीम के चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि अब वो वनडे मुकाबलों के लिए किसे भारतीय टीम की कमान सौंपे। इसके लिए वो अब हार्दिक को ही चुन सकते है क्यूंकि राहुल को अभी तक वनडे में बतौर कप्तान ज्यादा मौके नहीं मिले हैं।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज से रोहित-कोहली और बुमराह नहीं करेंगे वापसी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा







