Thursday, February 19

APL 2024: Arunachal Premier League 2024 Schedule, Teams, Venue, Captains and Players List & Live Streaming Details

अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (ARCA) द्वारा आयोजित Arunachal Premier League पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन (APL 2024) के लिए वापस आ रहा है। इस सीजन पिछली बार के मुकाबले अधिक मैच खेले जाने वाले हैं, क्योंकि लीग में एक नई टीम भी जुड़ रही है। 08 सितम्बर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुरू होने वाले इस टी20 लीग की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। इसका मतलब है कि, आप देश के किसी भी कोने से अरुणाचल प्रीमियर लीग 2024 (Arunachal Premier League 2024)के सभी मैचों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

APL2024 में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से 15 मुकाबले लीग स्टेज के होंगे। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके तहत सभी टीमें एक-दूसरे से एक-एक मुकाबला खेलेंगी। लीग स्टेज समाप्त होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी और उन मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली टीमें फाइनल खेलेंगी।

अरुणाचल प्रीमियर लीग 2024 | Arunachal Premier League 2024 (APL2024)
बोर्ड अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (ARCA)
कुल टीमें 6
टीमों की सूची सियांग शार्क्स, पारे वॉरियर्स, तवांग टाइगर्स, कामले कोबरा, दिरांग ड्रैगन्स, कामेंग स्ट्राइकर्स
फॉर्मेट 20-20
कुल मैच 18
कार्यक्रम का स्थान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
तारीख 8 सितंबर, 2024 – 17 सितंबर 2024
लाइव स्ट्रीमिंग FANCODE

Arunachal Premier League 2024 Teams and Captains

अरुणाचल प्रीमियर लीग 2024 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। हालाँकि, पिछले सीजन सिर्फ 5 टीमों ने ही इस लीग में हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार दिरांग ड्रैगन्स टीम को भी शामिल किया गया है। हालाँकि, ड्रैगन्स ने अब तक अपनी टीम का कप्तान घोषित नहीं किया है, जबकि अन्य टीमों ने अपने कप्तानों में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीम कप्तान
पारे वॉरियर्स अबो नबाम
कामले कोबराज कामशा यांगफो
कामेंग स्ट्राइकर्स जोश
तवांग टाइगर्स त्सेरिंग थापके
सियांग शार्क्स तेची नेरी
दिरांग ड्रैगन्स अभी घोषित नहीं

अरुणाचल प्रीमियर लीग 2024 शेड्यूल | Arunachal Premier League 2024 Schedule

मैच टीमें तारीख समय
मैच 1 कामेंग स्ट्राइकर्स बनाम पारे वॉरियर्स 08 सितम्बर (रविवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 2 दिरांग ड्रैगन्स बनाम कामले कोबराज 08 सितम्बर (रविवार) शाम 5:30 बजे
मैच 3 तवांग टाइगर्स बनाम सियांग शार्क्स 09 सितम्बर (सोमवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 4 कामेंग स्ट्राइकर्स बनाम दिरांग ड्रैगन्स 09 सितम्बर (सोमवार) शाम 5:30 बजे
मैच 5 पारे वारियर्स बनाम कामले कोबराज 10 सितम्बर (मंगलवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 6 तवांग टाइगर्स बनाम कामेंग स्ट्राइकर्स 10 सितम्बर (मंगलवार) शाम 5:30 बजे
मैच 7 दिरांग ड्रैगन्स बनाम सियांग शार्क्स 11 सितम्बर (बुधवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 8 पारे वॉरियर्स बनाम तवांग टाइगर्स 11 सितम्बर (बुधवार) शाम 5:30 बजे
मैच 9 कामले कोबराज बनाम सियांग शार्क्स 12 सितम्बर (गुरूवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 10 कामेंग स्ट्राइकर्स बनाम कामले कोबराज 12 सितम्बर (गुरूवार) शाम 5:30 बजे
मैच 11 दिरांग ड्रैगन्स बनाम तवांग टाइगर्स 13 सितम्बर (शुक्रवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 12 पारे वारियर्स बनाम सियांग शार्क्स 13 सितम्बर (शुक्रवार) शाम 5:30 बजे
मैच 13 कामेंग स्ट्राइकर्स बनाम तवांग टाइगर्स 14 सितम्बर (शनिवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 14 कामले कोबराज बनाम सियांग शार्क्स 15 सितम्बर (रविवार) दोपहर 1:00 बजे
मैच 15 दिरांग ड्रैगन्स बनाम पारे वॉरियर्स 15 सितम्बर (रविवार) शाम 5:30 बजे
सेमी फ़ाइनल 1 अभी निर्धारित नहीं 16 सितम्बर (सोमवार) दोपहर 1:00 बजे
सेमी फाइनल 2 अभी निर्धारित नहीं 16 सितम्बर (सोमवार) शाम 5:30 बजे
फाइनल अभी निर्धारित नहीं 17 सितम्बर (मंगलवार) अभी निर्धारित नहीं

APL 2024 Schedule

अरुणाचल प्रीमियर लीग 2024 स्क्वाड | Arunachal Premier League 2024 Squads | APL2024 Squads

सियांग शार्क्स (Siang Sharks)

Siang Sharks Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Siang Sharks Arunachal Premier League_2024 | APL2024

तकम जैकोप, योवा तापू, चेरा मापू, तेची डोल, वरदान सूरी, तबा कागु, नबाम हचिंग, अखिलेश सहानी, कारा हकाप, तेची सानिया, लिंडम कामटे, तायुम नायर, अजीत कमारा, त्सेरिंग ताशी, प्रभजोत।

पारे वॉरियर्स (Pare Warriors)

Pare Warriors Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Pare Warriors Arunachal Premier League_2024 | APL2024

दादो ताचुंग, तेची दादो, लीचा झोन, राजेश रेबी, यिगम पाले, योरजुम सेरा, लोली यांगफो, सोब्रेन युन, निच नीमा, सुहैल अंसारी, तेची नेरी, गोलो गोनू, शेक्स भार्गव, अभय प्रजापति, तनीश सचदेवा।

तवांग टाइगर्स (Tawang Tigers)

Tawang Tigers Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Tawang Tigers Arunachal Premier League_2024 | APL2024

नगुरांग ताना, तेची दोदुम, तेची तानिया, नबाम जोश, ताना तातेर, टोको तेचिर, लिमर डाबी, गेपल ताइपोडिया, पासांग नोरबू, तेली राधे, नबाम कानिया, करण द्राल, हिमेश महेश माली, इचांशु पांडे, रूपक दत्ता।

कामले कोबराज (Kamle Cobras)

Kamle Cobras Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Kamle Cobras Arunachal Premier League_2024 |APL2024

ताई मागुंग, गेदक एटे, नबाम अबो जूनियर, नबाम कामा, बमांग चुनिया, दरगे बागरा, केनी नगोमले, मिबोम मोसु, हेगे तमा, अमीरजेट शर्मा, लिखा सोनिया, नबाम जेश, देबजीत पॉल, मनीष साहा, राकेश कुमार।

दिरांग ड्रैगन्स (Dirang Dragons)

Dirang Dragons Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Dirang Dragons Arunachal Premier League_2024 | APL2024

नबाम टोटू, तेची टिकली, अमन पीसा, बिकी कुमार, नबाम राम, नबाम अबो, धीरज कुमार, ताना टेटी, गोलो आगा, आलोक प्रकाश, तकर मुरी, प्रशांत गोस्वामी, रूपेश मिश्रा, अनुप अहलावत, आनंद गुप्ता।

कामेंग स्ट्राइकर्स (Kameng Strikers)

Kameng Strikers Arunachal Premier League 2024 | APL 2024
Kameng Strikers Arunachal Premier League_2024 | APL2024

नबाम डोल, याब निया, ताना टैगम, करकिर ताये, विजय प्रताप सिंह, नेलम ओबी, मायेन्दुंग सिंगफो, नबाम निगम, शेखर सिरोही, तबा तातांग, तेची सोनम, नमन जैन, तायिंग सियुम, नबमा नातुंग, नागर निलो।

Arunachal Premier League 2024 लाइव स्ट्रीमिंग

2024 Arunachal Premier League के मैचों का सीधा प्रसारण FANCODE ऐप पर उपलब्ध होगा। आप इस ऐप पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं और साथ ही साथ स्कोर एवं खिलाड़ियों के अपडेट्स भी प्राप्त कर सकते हैं।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version