Friday, March 20

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर फिर से मैदान पर खेलने उतरेंगे। अब वो क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। अर्जुन को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए गोवा टीम में चुना गया है। वो 15 अक्टूबर से इस टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। इस बार उनकी टीम एलिट ग्रुप बी में है।

रणजी ट्राफी में गोवा टीम की तरफ से खेलते हुए नज़र आयंगे अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन गोवा क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और 2025 में अपना पहला सीनियर मैच खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिसंबर 2024 के बाद से कोई घरेलू मैच नहीं खेला है। आईपीएल 2025 में अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और वह पूरे सीजन बेंच पर ही रहे। उन्होंने गोवा के लिए प्री-सीजन मैच जरूर खेले थे, लेकिन उन मैचों का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं गिना जाता।

arjun-tendulkar-selected-in-goa-cricket-team-for-ranji-trophy
Arjun Tendulkar

अर्जुन ने नवंबर 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपना आखिरी प्रथम श्रेणी (First-Class) मैच खेला था, जबकि उनका आखिरी लिस्ट ए मैच दिसंबर 2024 में हुआ था। 2024-25 सीजन में उन्होंने गोवा के लिए तीन टी20 मैच खेले थे। अर्जुन 2022-23 सीजन से पहले गोवा की टीम में शामिल हुए थे और तब से वह तीनों फॉर्मेट  प्रथम श्रेणी, लिस्ट ए और टी20 में खेल चुके हैं। 26 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैचों में 37 विकेट लिए हैं और 532 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत राजस्थान के खिलाफ शतक लगाकर की थी।

गोवा की टीम ने 2024-25 सीजन में प्लेट ग्रुप जीतकर एलीट ग्रुप में जगह बनाई है। अब यह टीम 15 अक्टूबर से अपने नए अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ करेगी। इसके बाद गोवा का मुकाबला कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, महाराष्ट्र और केरल से होगा। इस सीजन में गोवा टीम की कप्तानी दीपराज गांवकर के पास होगी, जबकि ललित यादव उप-कप्तान होंगे।

गोवा रणजी टीम

दीपराज गांवकर (कैप्टन), ललित यादव (उप-कप्तान), सुयश प्रभुदेसाई, मनमथ खुटकर, दर्शन मिशाल, मोहित रेडकर, समर दुबाशी, हेरंब परब, विकास सिंह,  राजशेखर हरिकांत, अर्जुन सावंत, अभिनव तेजराना, विशेष प्रभुदेसाई, ईशान गाडेकर, कश्यप बाखले।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 लाइव मैच कैसे देखें

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मैचों का प्रसारण होगा और मोबाइल पर देखने के लिए आपको  JioHotstar ऐप डाउनलोड करके देख सकते हैं। इसके लिए आपको JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। ज़्यादातर मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version