How to Book PKL 12 Delhi Leg Tickets: प्रो कबड्डी लीग के फैंस के लिए सीजन 12 कई नए बदलाव और ज्यादा रोमांच लेकर आया है और दिल्ली लेग उन्हीं रोमांचों में से एक है। इस आर्टिकल में हम पहले संक्षेप में बताएंगे कि PKL 2025 में क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं और फिर स्टेप बाय स्टेप तरीके से बतायेंगे कि आप दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में होने वाले मैचों की टिकट कैसे बुक कर सकते हैं।

बता दें कि, PKL 12 दिल्ली लेग के सभी मुकाबले त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे हैं और यहाँ 11 सितंबर से 23 अक्टूबर तक कई रोमांचक मैच निर्धारित हैं। अगर आप टिकट बुक करके स्टेडियम जाकर मैच देखना चाहते हैं, तो यहाँ हम आपको बताएंगे कि PKL 2025 दिल्ली लेग के मैचों की टिकट कैसे बुक करें।

PKL 2025 में कई बड़े बदलावों ने बढ़ाया रोमांच

PKL के अधिकारियों ने सीजन 12 में कई बड़े बदलाव घोषित किये हैं, जो लीग को और अधिक प्रतिस्पर्धी और दर्शकों के लिए मनोरंजक बनाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि लीग स्टेज को बढ़ाकर 108 मैच कर दिया गया है और हर टीम अब 18 मैच खेलेगी।

हालाँकि, सीजन 12 में जो सबसे अहम तकनीकी बदलाव किया गया है वह है टाई-ब्रेकर सिस्टम का विस्तार। इस सीजन से लीग स्टेज के सभी मैचों में गोल्डन रेड सहित 5-रेड शूटआउट की प्रक्रिया लागू होगी, ताकि मैच टाई पर खत्म न हों और हर मुकाबले का निर्णायक परिणाम निकले। पहले यह नियम केवल प्लेऑफ तक सीमित था।

इसके अलावा, PKL ने प्वाइंट टेबल को और साफ-सुथरा और सहज बनाने के लिए पॉइंट सिस्टम को और आसान कर दिया है। अब हर जीत पर टीमों को दो अंक मिलेंगे और हार पर शून्य अंक दिए जाएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य दर्शकों के लिए तालिका को समझना आसान बनाना और लीग की पारदर्शिता बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें: PKL 2025: क्या है नया टाई-ब्रेकिंग रूल, लीग स्टेज में कैसे करेगा काम? पूरी जानकारी

साथ ही प्लेऑफ में बदलाव कर के प्ले-इन्स की व्यवस्था जोड़ी गयी है, ताकि टॉप 8 टीमें प्लेऑफ के दावेदार बन सकें। इससे 5वीं से 8वीं पोजीशन तक की टीमें प्ले-इन मैच खेलेंगी और विजेता आगे एलिमिनेटर में पहुंचेंगे।

तीसरे और चौथे स्थान की टीमें मिनी-क्वालिफायर में भिड़ेंगी और टॉप दो टीमों के लिए क्वालिफायर 1 होगा, जिसका विजेता सीधे फाइनल जाएगा। हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 के जरिए दूसरी मौका मिलेगा। इस नए ढांचे से लीग स्टेज के हर पोजीशन का महत्व बढ़ गया है।

PKL 12 दिल्ली लेग शेड्यूल – त्यागराज इंडोर स्टेडियम

11 अक्टूबर, शनिवार

  • बेंगलुरु बुल्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स, रात 8:00 बजे
  • तमिल थलाइवाज बनाम पुणेरी पलटन, रात 9:00 बजे

12 अक्टूबर, रविवार

  • दबंग दिल्ली बनाम पुणेरी पलटन, रात 8:00 बजे
  • बंगाल वॉरियर्ज बनाम बेंगलुरु बुल्स, रात 9:00 बजे

13 अक्टूबर, सोमवार

  • पटना पाइरेट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स, रात 8:00 बजे
  • यू मुम्बा बनाम यूपी योद्धा, रात 9:00 बजे

14 अक्टूबर, मंगलवार

  • पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स, रात 8:00 बजे
  • यूपी योद्धा बनाम तमिल थलाइवाज, रात 9:00 बजे

15 अक्टूबर, बुधवार

  • तेलगू टाइटंस बनाम बंगाल वॉरियर्ज, रात 7:30 बजे
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम पुणेरी पलटन, रात 8:30 बजे
  • गुजरात जायंट्स बनाम तमिल थलाइवाज, रात 9:30 बजे

16 अक्टूबर, गुरुवार

  • बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स, रात 7:30 बजे
  • तेलगू टाइटंस बनाम यू मुम्बा, रात 8:30 बजे
  • यूपी योद्धा बनाम हरियाणा स्टीलर्स, रात 9:30 बजे

17 अक्टूबर, शुक्रवार

  • बंगाल वॉरियर्ज बनाम पटना पाइरेट्स, रात 7:30 बजे
  • तमिल थलाइवाज बनाम दबंग दिल्ली, रात 8:30 बजे
  • जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यूपी योद्धा, रात 9:30 बजे

18 अक्टूबर, शनिवार

  • बेंगलुरु बुल्स बनाम दबंग दिल्ली, रात 7:30 बजे
  • तेलगू टाइटंस बनाम पुणेरी पलटन, रात 8:30 बजे
  • बंगाल वॉरियर्ज बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स, रात 9:30 बजे

19 अक्टूबर, रविवार

  • तेलगू टाइटंस बनाम गुजरात जायंट्स, रात 7:30 बजे
  • यू मुम्बा बनाम हरियाणा स्टीलर्स, रात 8:30 बजे
  • पटना पाइरेट्स बनाम पुणेरी पलटन, रात 9:30 बजे

21 अक्टूबर, मंगलवार

  • बंगाल वॉरियर्ज बनाम तमिल थलाइवाज, रात 7:30 बजे
  • यू मुम्बा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स, रात 8:30 बजे
  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम गुजरात जायंट्स, रात 9:30 बजे

22 अक्टूबर, बुधवार

  • हरियाणा स्टीलर्स बनाम तेलगू टाइटंस, रात 7:30 बजे
  • बेंगलुरु बुल्स बनाम बंगाल वॉरियर्ज, रात 8:30 बजे
  • दबंग दिल्ली बनाम पटना पाइरेट्स, रात 9:30 बजे

23 अक्टूबर, गुरुवार

  • बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जायंट्स, रात 7:30 बजे
  • यूपी योद्धा बनाम यू मुम्बा, रात 8:30 बजे
  • पटना पाइरेट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स, रात 9:30 बजे

यह भी पढ़ें: PKL 2025 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स किसके नाम है? देखें अब तक की अपडेटेड लिस्ट

PKL 2025 दिल्ली लेग के टिकट कीमतें और स्टैंड की जानकारी

PKL 12 में दिल्ली लेग की टिकट कीमतें सीट और स्टैंड के अनुसार तय की गयी हैं और ये कीमतें 200 रूपये से लेकर 1500 रूपये तक हैं। प्रीमियम स्टैंड B की कीमत 200 रूपये निर्धारित है और प्रीमियम स्टैंड C, VIP B और VIP D की कीमत 250 रूपये रखी गयी है। इसके अलावा, VIP A और C कैटेगरी की कीमत 300 रूपये रखी गयी है, जबकि VVIP A के लिए टिकट की कीमत सबसे ज्यादा 1500 रूपये है।

PKL 12 दिल्ली लेग की सीट और स्टैंड के अनुसार टिकट की कीमतें

  • 200 रुपये: प्रीमियम स्टैंड B
  • 250 रुपये: प्रीमियम स्टैंड C, VIP B और VIP D
  • 300 रुपये: VIP A और VIP C
  • 1500 रुपये: VVIP A

इन कीमतों को देखकर आप अपने बजट के अनुसार स्टैंड चुन सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि अच्छी जगह के लिए पहले से ही बुकिंग कर लेना अच्छा रहता है, क्योंकि पॉपुलर मैचों के टिकट जल्दी बिक सकते हैं। वेबसाइट पर सीट चयन के दौरान कीमत व स्थान दोनों साफ़ दिखते हैं और आप सॉर्टिंग विकल्प से सस्ते या महंगे विकल्प अलग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PKL के 1000 रेड पॉइंट्स क्लब में शामिल दिग्गज खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

PKL 12 दिल्ली लेग की टिकट कैसे बुक करें? | How to Book PKL 12 Delhi Leg Tickets

1. सबसे पहले District By Zomato की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और टॉप बार में उपलब्ध Events सेक्शन खोलें।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

 

2. Events विकल्प पर क्लिक करके Sports सेक्शन चुनें, वहां आपको प्रो कबड्डी लीग चेन्नई लेग के अलग-अलग मैचों के कार्ड दिखेंगे। आप जिस भी तारीख और मैच कार्ड के लिए टिकट लेना चाहते हैं, उस कार्ड पर क्लिक करें और मैच की पूरी डिटेल्स देखें।

3. इसके बाद आपको अलग-अलग मैचों की डिटेल्स दिखाई देंगे। आपको जिस भी मैच के लिए टिकट की बुकिंग करनी है, उस मैच पर क्लिक करें।

उदाहरण के लिए, यदि आप 14 अक्टूबर 2025 को पटना पाइरेट्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए मैच के कार्ड पर क्लिक करें।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

4. जब आप मैच कार्ड खोलेंगे तो उस दिन के मैचों के लिए Book Tickets का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें और आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 12 Delhi Leg Tickets

5. अगले पेज पर आपको सीट और स्टैंड चुनने का विकल्प मिलेगा, जहां आप अपनी प्राथमिकता और बजट के अनुसार स्टैंड और सीट सेलेक्ट कर सकते हैं। यहाँ आपको साइट पर सीटों को कीमत के अनुसार सॉर्ट करने का विकल्प भी मिलेगा, ताकि आप आराम से अपने बजट के अनुसार सीट चुन सकें।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

 

6. स्टैंड चुनने के बाद टिकटों की संख्या चुनें। प्रत्येक टिकट के सामने दिए गए ADD पर क्लिक करके आप आवश्यक टिकटें कार्ट में जोड़ सकते हैं।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

 

7. जब टिकटों की संख्या तय हो जाए तो Add To Cart पर क्लिक करें।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

 

8. इस प्वाइंट पर साइट आपसे मोबाइल नंबर माँगेगी, अपना सटीक मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।

How to book PKL 2025 Chennai Leg Tickets
How to Book PKL 12 Delhi Leg Tickets

9. फोन नंबर दर्ज करने के बाद आपको उस नंबर पर एक छह अंकों का OTP मिलेगा, उसे सही जगह पर दर्ज करके Continue बटन दबाएँ।

How to book PKL 2025 Chennai Leg Tickets

10. बुकिंग को पूरा करने के लिए आपके पास कुल 10 मिनट का समय होगा, इसलिए ऑर्डर समरी की जाँच करके Billing Details ऑप्शन में जाएं।

How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets
How to Book PKL 2025 Delhi Leg Tickets

11. Billing Details में अपना नाम (Name), राष्ट्रीयता (Nationality), मोबाइल नंबर (Mobile Number), राज्य (State) और ईमेल आईडी (Email ID) सही तरीके से भरें। यदि आप अंतरराष्ट्रीय विजिटर हैं तो इंटरनेशनल विजिटर का विकल्प चुनें।

PKL 12: त्यागराज इंडोर स्टेडियम दिल्ली लेग की टिकट कैसे बुक करें? जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका

 

12. इसके बाद अपना पेमेंट मेथड चुनें और Pay पर क्लिक करके पेमेंट प्रक्रिया पूरी करें। सफल पेमेंट के बाद आपकी टिकट बुकिंग कम्पलीट हो जाएगी और आप उस रात के दोनों मैचों का आनंद ले सकेंगे।

How to book PKL 2025 Chennai Leg Tickets

टिकट बुक करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

टिकट बुक करते समय मोबाइल नंबर सही दर्ज करें, क्योंकि OTP उसी नंबर पर जाएगा और बिना OTP के बुकिंग पूरी नहीं होगी। इसके अलावा, वेबसाइट पर दस मिनट के अंदर पेमेंट पूरी करनी होती है, इसलिए यदि आप मोबाइल पेमेंट या नेट बैंकिंग कर रहे हैं तो अपने बैंक की 2FA या पेमेंट ऐप पहले से तैयार रखें, ताकि समय रहते भुगतान पूरा हो सके।

यदि आप किसी खास स्टैंड या सीट के लिए जा रहे हैं तो बुकिंग कन्फर्मेशन और ई-टिकट अपने फोन में सुरक्षित रखें और स्टेडियम पहुँचने पर साथ लेकर जाएं। टिकट बुकिंग के बाद किसी तरह की समस्या आने पर जोमैटो डिस्ट्रिक्ट्स की हेल्पलाइन या सपोर्ट सेक्शन पर संपर्क किया जा सकता है।

ध्यान रहे कि शेड्यूल के अनुसार एक ही दिन में दो मैच होते हैं और वही टिकट उस दिन के दोनों मैचों के लिए मान्य हो सकती है। यदि आप सुनिश्चित हैं कि किस तारीख़ के मैच देखना चाहते हैं तो समय पर बुकिंग करके बेहतर स्थान पर बैठने का लाभ लें।

यह भी पढ़ें: PKL 12: प्रो कबड्डी लीग 2025 फ्री में लाइव कहां और कैसे देखें?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

PKL 2025 में दिल्ली लेग के मैच कहाँ और कब होंगे?

PKL 12 का दिल्ली लेग त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जहाँ 11 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक कई मुकाबले खेले जाएंगे। आप ऊपर दिए गए शेड्यूल सेक्शन में दिन और मैच का समय देख सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2025 के दिल्ली लेग की टिकट कहाँ से खरीदी जा सकती है?

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 के दिल्ली लेग की टिकट जोमैटो डिस्ट्रिक्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट के Events सेक्शन के माध्यम से खरीदी जा सकती है। Sports सेक्शन में प्रो कबड्डी चेन्नई लेग के मैच कार्ड उपलब्ध होंगे, जिनके जरिए Book Tickets का विकल्प मिलता है।

PKL 2025 में दिल्ली लेग के टिकट की कीमतें कितनी हैं?

PKL 12 में दिल्ली लेग की टिकट कीमतें सीट और स्टैंड के अनुसार तय की गयी हैं और ये कीमतें 200 रूपये से लेकर 1500 रूपये तक हैं। प्रीमियम स्टैंड B की कीमत 200 रूपये निर्धारित है और प्रीमियम स्टैंड C, VIP B और VIP D की कीमत 250 रूपये रखी गयी है। इसके अलावा, VIP A और C कैटेगरी की कीमत 300 रूपये रखी गयी है, जबकि VVIP A के लिए टिकट की कीमत सबसे ज्यादा 1500 रूपये है।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version