Friday, February 20

एशिया कप 2025 अब धीरे-धीरे सुपर फोर की तरफ बढ़ता जा रहा है। कुछ टीमें आसानी से अपनी जगह बनाती हुई दिख रही हैं जबकि कुछ के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

कल यानी 15 सितंबर को श्रीलंका बनाम हांगकांग के मैच में लंका ने मैच जीतकर अपनी सुपर फोर में पहुँचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। यही नहीं, इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड्स बने हैं जिनका टूटना मुश्किल है। तो आइए नज़र डालते हैं उन कीर्तिमानों पर जो इस मैच में बने हैं।

निजाकत और अंशुमन के चलते हांगकांग ने बनाया फाइटिंग टोटल

4 Records Made In HongKong Vs Srilanka Match
4 Records Made In HongKong Vs Srilanka Match

हांगकांग ने इस मैच में श्रीलंका को बराबरी की टक्कर दी है। हांगकांग चीन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ज़ीशान अली और अंशुमान रथ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उसके बाद निजाकत अली ने अंत में तेज़तर्रार फिनिश देते हुए अच्छे स्कोर तक पहुँचाया। उन्होंने 20 ओवरों में 149 रन बनाए। उनकी टीम की तरफ से सबसे ज़्यादा रन निजाकत ने 52 रन बनाए।

Also Read: एशिया कप 2025 फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?

श्रीलंका की टीम की भी शुरुआत ठीक-ठाक रही। पथुम निसंका एक तरफ से अपनी टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे लेकिन कोई भी बल्लेबाज़ उनका साथ देने को राज़ी नहीं था। अबूधाबी की धीमी पिच पर लंकाई खिलाड़ी गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे और बड़े शॉट्स लगाने के चक्कर में अपना विकेट दे रहे थे।

यासीन मुर्तज़ा की नो बॉल ने बिगाड़ा खेल

हालांकि 34 ओवरों के अंदर श्रीलंका ने 4 विकेट गंवा दिए थे और मैच उनकी गिरफ़्त से निकल रहा था। श्रीलंका को जीत के लिए अभी भी 17 गेंदों में 23 रन चाहिए थे। लेकिन उस मैच में सबसे बड़ी ग़लती हांगकांग के कप्तान यासीन मुर्तज़ा ने कर दी।

कैच छोड़ना पड़ा हांगकांग को भारी

लंकाई टीम पूरी तरह से दबाव में थी लेकिन तभी उन्होंने नो बॉल फेंकी जो इतने क़रीबी मुकाबले में काफ़ी अहम होती है और वानिंदु हसरंगा ने उस फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाया और छक्का जड़ दिया, जिसके बाद लंकाई टीम पर कोई दबाव नहीं रहा। श्रीलंका ने 7 गेंदें शेष रहते आसानी से मैच जीत लिया। इस मैच में हांगकांग की हार का सबसे बड़ा कारण कैच छूटना था। उन्होंने इस मैच में 6 कैच छोड़े।

एशिया कप 2025 में हांगकांग द्वारा लिए छोड़े गए कैच

पकडे कैच-12
कैच छोड़े- 11
कैच एफिसेंसी- 52%

मेंस टी20I पारी में सबसे ज़्यादा कैच छूटे

6 – भारत बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
6 – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन, 2017
6 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, ग्रोस आइलेट, 2024
6 – हांगकांग बनाम श्रीलंका, दुबई, 2025

एक टी20I पारी में सबसे ज़्यादा बार जीवनदान पाने वाले बल्लेबाज़

4 – जेसन रॉय बनाम श्रीलंका, कोलंबो रॉयल्स, 2018
4 – मोहम्मद हफीज़ बनाम न्यूज़ीलैंड, हैमिल्टन, 2020
4 – पथुम निस्सांका बनाम हांगकांग, दुबई, 2025

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

पथुम निसंका– 17
कुसल मेंडिस – 16
कुसल परेरा – 16 (15 फिफ्टी, 1 शतक)
तिलकरत्ने दिलशान – 14 (13 फिफ्टी, 1 शतक)
महेला जयवर्धने – 10 (9 फिफ्टी, 1 शतक)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version