भारत के आनंदकुमार ने स्केटिंग में भारत के तरफ से खेलते हुए इतिहास रच दिया है। 22 साल के इस युवा ने चीन में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वेलकुमार ने स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में पहला स्थान हासिल किया।
आनंदकुमार बने स्केटिंग में वर्ल्ड चैंपियन
चीन में आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करके पूरी दुनिया को भारत का दबदबा कायम किया हैं। आनंदकुमार वेलकुमार ने कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई है और वो तमिलनाड से आते हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 1:24.924 सेकंड के समय के साथ फिनिश लाइन पार की और भारत के पहले वर्ल्ड चैंपियन स्केटर बन गए हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में वेलकुमार ने 2 मेडल अपने नाम किए
इस ऐतिहासिक जीत के एक दिन पहले ही वेलकुमार ने 500 मीटर स्प्रिंट में 43.072 सेकंड में लक्ष्य को प्राप्त करके ब्रॉन्ज मेडल जीता था। जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला सीनियर मेडल था। दूसरा 1000 मीटर स्प्रिंट इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने आनंदकुमार को दी बधाई
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा “स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में सीनियर मेन्स 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले आनंदकुमार वेलकुमार पर गर्व है। उनके धैर्य, गति और जज्बे ने उन्हें भारत का पहला वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं”।
Proud of Anandkumar Velkumar for winning the Gold at the Senior Men’s 1000m Sprint in the Speed Skating World Championships 2025. His grit, speed and spirit have made him India’s first World Champion in skating. His accomplishment will inspire countless youngsters.… pic.twitter.com/uewup1bGir
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025







