एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितम्बर से होने वाला है, इस मुकाबले में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। एशिया कप में यह तीसरा मौका होगा जब टूर्नामेंट टी20 फ़ॉर्मेट में होगा। इस बार 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है।
1984 में हुआ था पहला एशिया कप मैच
हर दो साल के बाद होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम का जलवा पहले भी देखा गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट को भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है। एशिया कप की स्थापना 1983 में हुई थी। एक साल बाद 1984 में इसका पहला आयोजन यूएई के शारजाह में हुआ था, जिसका फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था।
अब तक 14 बार एशिया कप का वनडे और 2 बार टी20 टूर्नामेंट खेला जा चुका है। इस दौरान भारतीय टीम सबसे ज्यादा 8 बार (7 बार वनडे में और एक बार टी20 में) चैंपियन बनी है।
वहीं, श्रीलंका ने 6 बार और पाकिस्तान टीम ने 2 बार ही एशिया कप की ट्रॉफी हासिल की है। इन तीन टीमों के अलावा कोई भी टीम अब तक एशिया कप का ख़िताब नहीं जीत पाई है।
टीम इंडिया के नाम दर्ज हैं कुछ खास रिकार्ड्स
- भारत और बांग्लादेश ने 15-15 बार एशिया कप में हिस्सा लिया है।
- भारतीय टीम ने साल (1988, 1990-91, 1995) लगातार ख़िताबी हैट्रिक लगाई थी।
- भारत ने टूर्नामेंट के पहले 5 में से चार खिताब जीते थे।
भारतीय टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी
एशिया कप वनडे और टी20 दोनों में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। मजेदार बात यह है कि, कोहली ने अपने वनडे और टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे बड़ा स्कोर इसी टूर्नामेंट में बनाया है। उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 148 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा निजी स्कोर है।
इसके अलावा, 8 सितम्बर 2022 को एशिया कप टी20 में विराट ने अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में 61 बॉल पर 200 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाया था, जो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी है।
भारत के कौन से खिलाड़ी फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी
इंडिया के तरफ की एशिया कप वनडे के फाइनल मैचों में 1988 नवजोत सिद्धू को, 1990-91 और 1995 में मोहम्मद अजहरुद्दीन, 2010 में दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच मिला था। वहीं, 2023 एशिया कप में मोहम्मद सिराज को 6 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच रहे।
इसके अलावा, जब 2016 में भारत ने एशिया कप टी20 का अपना इकलौता खिताब जीता था, तो फाइनल में शिखर धवन को उनकी 44 गेंदों पर 60 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।
भारत के लिए एशिया कप मे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
इंडिया टीम के लिए एशिया कप वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा है, जिन्होंने 2010- 2023 तक 20 मैंचों में 26.28 की औसत से 25 विकेट लिया है। इसके अलावा, टी20 टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं और वह एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
एशिया कप मे भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
एशिया कप वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (971) हैं और टी20 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (429 रन) ने बनाए हैं।
एशिया कप में कब-कब भारत बना है विजेता?
1984: वनडे
1988: वनडे
1990-91: वनडे
1995: वनडे
2010: वनडे
2016: टी20
2018: वनडे
2023: वनडे
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

