पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी Iga Swiatek ने Cincinnati Open 2025 का खिताब जीतकर अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इटली की Jasmine Paolini को स्ट्रेट सेट्स में 7-5, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। यह जीत स्वियाटेक के लिए खास रही क्योंकि यह उनका पहला Cincinnati Open खिताब है और इसके साथ ही उन्होंने WTA 1000 लेवल पर अपना 11वां ट्रॉफी हासिल किया।
स्वियाटेक ने खिताब जीतने के बाद कहा, “यह टूर्नामेंट मेरे लिए खास रहा। यह मेरी लिस्ट में उन मुश्किल टूर्नामेंट्स में से एक था जिसे जीतना चुनौतीपूर्ण था। विंबलडन और सिनसिनाटी, दोनों जीतकर मुझे खास संतोष मिला।”
दूसरी ओर, उपविजेता पाओलिनी ने कहा, “मैच के दौरान लंबे रैलियों में मुझे अच्छा लग रहा था, लेकिन जब भी उसे ज़रूरत पड़ी, उसने सर्विस पर ऐस मारा। मेरे लिए यह टूर्नामेंट पॉजिटिव रहा, लेकिन अभी और सुधार की ज़रूरत है।”
WTA पॉइंट्स में दोनों खिलाड़ियों को मिली बड़ी बढ़त
Cincinnati Open जैसे WTA 1000 टूर्नामेंट का विजेता बनने पर खिलाड़ी को 1000 रैंकिंग पॉइंट्स मिलते हैं। स्वियाटेक ने इस बार पूरे 1000 पॉइंट्स हासिल किए, क्योंकि उन्हें डिफेंड करने के लिए कोई पुराने पॉइंट्स नहीं थे। इसके चलते वह अब रैंकिंग में नंबर 2 पर पहुंच गई हैं।
वहीं, पाओलिनी ने पिछले साल तीसरे राउंड तक का सफर तय किया था। इस बार फाइनल तक पहुंचने से उन्हें 650 पॉइंट्स मिले, लेकिन पिछले 120 पॉइंट्स भी डिफेंड करने पड़े। इस तरह उनकी नेट बढ़त 530 पॉइंट्स रही और वह इसी के साथ WTA रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
इगा स्वियाटेक और जास्मिन पाओलिनी को कितनी मिली प्राइज मनी?
इगा स्वियाटेक ने खिताब जीतने के साथ $752,275 (लगभग 6.54 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी अपने नाम की। इसी के साथ, उनकी मौजूदा सीज़न की कमाई अब बढ़कर $8,207,057 (लगभग 714.21 करोड़ रुपये) हो गई है, जबकि उनके करियर की प्राइज मनी $41,349,048 (लगभग 3,597.36 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।
दूसरी ओर, जैस्मिन पाओलिनी को फाइनल में हारने के बावजूद $391,600 (लगभग 3.41 करोड़ रुपये) मिले। इसी के साथ, उनकी मौजूदा सीज़न की कमाई अब $3,788,147 (लगभग 329.57 करोड़ रुपये) हो गई है और करियर प्राइज मनी $12,258,134 (लगभग 1,066.45 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है।

