Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 14 जून को पांचवा मैच बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। लेकिन इस बीच बांग्लादेश टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। लेकिन आज के इस मैच में नीदरलैंड की टीम पलटवार करने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
NEDW टीम के खिलाफ BANW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से अभी तक बांग्लादेश महिला टीम ने 4 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए नीदरलैंड की महिला टीम को केवल एक मैच में ही जीत मिली है।

वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में बांग्लादेश की महिला टीम को नीदरलैंड टीम के खिलाफ 13 रन से जीत मिली थी। लेकिन आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है NEDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 13 रन से हार मिली थी। तब उस मैच में नीदरलैंड टीम की तरफ से कप्तान बेबेट डी लीडे ही 30 रन की एक अच्छी पारी खेल पाई थी। उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में इस टीम की तरफ से कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में नीरदरलैंड की टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

NEDW टीम की संभावित एकादश :- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस
NEDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आइरिस ज्विलिंग,इसाबेल वान डेर वोनिंग, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है BANW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए बांग्लादेश की महिला टीम को 13 रन से जीत हासिल हुई थी। तब उस मैच में बांग्लादेश टीम की तरफ से बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल पाया था। जबकि गेंदबाजी में फरिहा तृष्णा और रितु मोनी ने 2-2 विकेट लिए थे। आज भी इन सभी से ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

BANW टीम की संभावित एकादश :- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, जुएरिया फिरदौस
BANW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- रितु मोनी, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, दिलारा अख्तर, ताज नेहर
कैसी रहने वाली है आज एजबेस्टन स्टेडियम की पिच :-
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान पर खेलते हुए शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन उछाल और स्विंग मिलता है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है तो तब यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा अगर एक बार इस मैदान पर बल्लेबाज टिक जाता है तो तब बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेलने लग जाता है। इसके अलावा एजबेस्टन में टी20 की पिच काफी सपाट और तेज मानी जाती है। इसके चलते हुए यहां पर छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। इसके अलावा यहां पर वारविकशायर बेयर्स का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 242 रन रहा है।
कैसा रहेगा आज बर्मिंघम का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 2:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

