Top 5 Highest Individual Test Scores by Number 5 Batters: टेस्ट क्रिकेट में नंबर 5 की भूमिका अक्सर निर्णायक साबित होती है। यह वह पोजीशन है, जहां बल्लेबाज को टीम की स्थिति के अनुसार खेल को संभालना होता है। कभी खेल को बचाना होता है तो कभी तेज़ रफ्तार से रन बनाकर विपक्ष पर दबाव डालना होता है।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई महान बल्लेबाजों ने नंबर 5 पर खेलकर टीम के लिए मैच बदल देने वाले स्कोर बनाए हैं। इस आर्टिकल में हम पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जानेंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 5 पर खेलते हुए सबसे बड़ी पारियां खेली हैं।
ये हैं टेस्ट क्रिकेट में नंबर 5 पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. ब्रेंडन मैकुलम – 302
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया था, जिसे आज इंग्लैंड सहित कई देशों के खिलाड़ी फ़ॉलो कर रहे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अक्सर नंबर 5 पर बल्लेबाजी की थी और एक तिहरा शतक भी लगाया था।
मैकुलम ने भारत के खिलाफ फरवरी 2014 में तीसरे इनिंग में 302 रन बनाए थे। उस पारी में उन्होंने 559 गेंदों का सामना किया था और मैच को एकतरफा कर दिया था। उनका यह प्रदर्शन दिखाता है कि नंबर 5 पर आक्रामक बल्लेबाजी भी मैच को निर्णायक बना सकता है।
4. करुण नायर – 303*
भारत के करुण नायर ने हाल ही में लगभग 9 सालों बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में सिर्फ एक ही अर्धशातक लगा सके। हालाँकि, वह भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में रिकॉर्ड तिहरा शतक लगाया था।
नायर ने उस मुकाबले में नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसे उन्होंने अच्छी तरह से भुनाते हुए 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस प्रदर्शन ने करुण नायर को क्रिकेट प्रेमियों की यादों में हमेशा के लिए दर्ज कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें टीम में लगातार जगह नहीं मिली।
3. डॉन ब्रैडमैन – 304
ऑस्ट्रेलिया के महान डॉन ब्रैडमैन ने अपने 20 साल के करियर में पांच अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी की। उनका पसंदीदा स्थान नंबर 3 था, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार वह नंबर 5 पर भी खेलते थे। उन्होंने नंबर 5 पर केवल तीन मैच खेले, लेकिन उन्होंने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ब्रैडमैन ने नंबर 5 पर अपने पहले ही मैच में 217 रनों की पारी खेली और उसके 5 साल बाद दोबारा इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 304 रनों की बड़ी पारी खेली। थी इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में बनाया। यह साबित करता है कि चाहे पोजीशन बदल जाए, उनका कौशल हमेशा बरकरार रहता था।
2. हैरी ब्रूक – 317
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने नंबर 5 पर आक्रामक बल्लेबाजी करने की एक अलग ही शैली दुनिया को दिखाई। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू से ही धीमे और धैर्य के साथ खेलने वाले पुराने अंदाज को छोड़ते हुए तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया।
ब्रूक ने अब तक नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए लगभग 61 की औसत और लगभग 87 की स्ट्राइक रेट के साथ 2761 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक भी शामिल हैं। इस पोजीशन पर उनका बेस्ट स्कोर 317 है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में बनाया था।
1. माइकल क्लार्क – 329*
ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ 2012 में घरेलू सरजमीं पर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 329 नॉट आउट का अद्भुत स्कोर बनाया था। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी है।
शुरुआती दौर में क्लार्क को सेंचुरी बनाकर जल्दी आउट होने की आदत थी, लेकिन स्टीव वॉ ने उन्हें समझाया कि सेंचुरी बनाना खेल खत्म होने का संकेत नहीं है। इसके बाद क्लार्क ने अपने खेल को बदलते हुए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर में 20 सेंचुरी बनाई। इसमें तीन डबल सेंचुरी और एक ट्रिपल सेंचुरी भी शामिल हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

