T20 Asia Cup final: भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब पर अपना कब्जा किया है। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 9वां और टी-20 प्रारूप में अपना दूसरा खिताब जीता है। इस फाइनल मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कुल 4 विकेट लिए थे। इस बीच आइए फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. कुलदीप यादव :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आ गया है। वहीं इस फाइनल मैच में उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवरों में कोई भी विकेट नहीं लिया था। इसके बाद फिर उन्होंने सैम अयूब को आउट करके पाकिस्तान का स्कोर 113/2 कर दिया था।

वहीं इसके बाद फिर उन्होंने अपने अगले ओवर में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ को भी आउट कर दिया था। इसके चलते हुए कुलदीप ने इस फाइनल मैच में अपने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद उनकी घातक गेंदबाजी के चलते हुए पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
2025 संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कुलदीप :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 के संस्करण में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने इस बार कुल 7 मैचों में खेलते हुए 9.29 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 17 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। इस संस्करण में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/7 का रहा है।
2. प्रमोद मदुशन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाज प्रमोद मदुशन का नाम आ गया है। क्यूंकि कुलदीप यादव ने प्रमोद मदुशन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उस समय उन्होंने दुबई में खेलते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

उस मैच में उन्होंने बाबर आजम और फखर जमान को लगातार गेंदों पर आउट किया था। इसके बाद फिर उन्होंने इफ्तिखार अहमद और नसीम शाह के विकेट भी लिए थे। उनकी इस घातक गेंदबाजी के चलते हुए तब पाकिस्तान टीम की पारी 147 रन पर ही सिमट गई थी। इसके अलावा इस फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था।
3. वनिंदु हसरंगा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2022 के फाइनल मैच में ही मदुशन के साथ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

तब इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस मैच में उन्होंने सबसे पहले अर्धशतक लगा चुके मोहम्मद रिजवान को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद फिर उन्होंने खुशदिल शाह और आसिफ अली को भी आउट कर दिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

