Thursday, March 19

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारत फाइनल में पहुंच चुका है वहीं श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है और इन दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी रहा है।

भारत और श्रीलंका का एशिया कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 21 मैचों में जीत हांसिल की है। तो वहीं श्रीलंका की टीम सिर्फ 9 मैचों में जीत दर्ज में सफल रही है। आज का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच में इन खिलाड़ियों पर होगी क्रिकेट फैन्स की निगाहें

एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले से सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। भारतीय टीम की बल्लेबाजी अब तक काफी शानदार रही है, इस बीच युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पांच मैचों में 248 रन बनाए हैं। गेंदबाजी यूनिट में स्पिनर कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इस दौरान 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं, श्रीलंका की टीम अपनी बल्लेबाजी पथुम निसांका और कुसल मेंडिस पर निर्भर करती है, जो पिछले मैचों में लगातार रन बना रहे हैं। गेंदबाजी में टीम के प्रमुख गेंदबाज वानिंदु हसरंगा ने 7 विकेट हासिल कर टीम के महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी गेंदबाजी इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। दोनों टीमें जीत की तलाश में इस मुकाबले में मैदान पर उतरेंगी, और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

भारत और श्रीलंका टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

श्रीलंका टीम: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

भारत और श्रीलंका के मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें

एशिया कप 2025 को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। इंडिया और श्रीलंका के मैच को अगर आप लाइव देखना है तो आप 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियाँ अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version