एशिया कप 2025 की शुरुआत होने में अब सिर्फ चंद घंटों का समय शेष रह गया है। सभी टीमें पूरी तैयारी में हैं। टीम इंडिया भी इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए यूएई पहुँच चुकी है। उन्होंने इस इवेंट के लिए 15 सदस्यीय खिलाड़ियों को जगह दी है, जिनमें से कुछ बहुत अनुभवी और कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय टीम एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और उनका लक्ष्य एक बार फिर से अपने ख़िताब को बचाने पर होगा। तो चलिए जानते हैं कि इन चुने गए खिलाड़ियों में से कौन पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहा होगा।
ये भारतीय खिलाड़ी खेल रहे होंगे अपना पहला एशिया कप
अभिषेक शर्मा

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ समय में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह इस समय भारत के नंबर एक ओपनर हैं। बीते कुछ समय में इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ ने आक्रामक अंदाज़ से खेलकर अपनी अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते उन्हें एशिया कप जैसे बड़े इवेंट में टीम में जगह दी गई है। यह उनका पहला टूर्नामेंट है।
शिवम दुबे

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी पिछले एक साल से काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में जगह दी गई थी, जहाँ फाइनल में उन्होंने शानदार पारी खेली थी। हालाँकि उसके बाद इस ऑलराउंडर को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
Also Read: Asia Cup 2025: टीमें, स्क्वॉड, पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लेकिन, इंग्लैंड सीरीज़ में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की थी, उन्हें नज़रअंदाज़ करना मुश्किल था। इसलिए उन्हें जगह दी गई है और यह उनका भी पहला टूर्नामेंट है।
जितेश शर्मा

आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा को भी एशिया कप के लिए टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने इस साल आईपीएल और उसके पहले घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था।
जितेश शर्मा पहले भी इंडिया के लिए खेल चुके हैं लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते टीम से ड्रॉप कर दिए गए थे। शुभमन गिल के आने से टॉप ऑर्डर में विकेटकीपर का खेलना मुश्किल लग रहा है, जिसके चलते संजू के साथ उन्हें भी मौका दिया गया है।
संजू सैमसन

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे हैं, लेकिन एशिया कप में उनको आज तक खेलने का मौका नहीं मिला था। हालाँकि अब पहला मौका है जब वह इस मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में खेल रहे होंगे।
संजू सैमसन ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद मिले मौकों को अच्छे से भुनाया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की लग रही थी, पर शुभमन गिल के आने से उन्हें लोअर ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करनी पड़ सकती है।
हर्षित राणा

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा का पिछले एक साल में ग्राफ काफ़ी बढ़ गया है। जब से गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से ही वह अचानक से स्कीम ऑफ़ थिंग्स में आ गए और शुभमन गिल के अलावा दूसरे खिलाड़ी हैं जो कि तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
हर्षित राणा का भी यह पहला एशिया कप है। हालाँकि, उनको इसमें खेलने का मौका मिलना मुश्किल होगा क्योंकि बुमराह और अर्शदीप प्लेइंग इलेवन में खेल रहे होंगे।







