Tuesday, February 3

ASIA CUP 2025: भारत के स्टार चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के लिए एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट काफी शानदार गुजर रहा है। क्यूंकि भारतीय गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। वहीं अब इस चाइनामैन गेंदबाज के आगे विपक्षी बल्लेबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। इस बीच अब उनको पढ़ पाना बड़े-बड़े धुरंधरों के लिए भी आसान काम नहीं रहा है। इसके चलते हुए उन्होंने अभी तक काफी विकेट अपने नाम किए हैं। इसकी बदौलत वह टूर्नामेंट के नंबर-1 बॉलर भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने धाकड़ से धाकड़ गेंदबाज को भी पीछे छोड़ दिया है।

एशिया कप में नंबर-1 बने कुलदीप यादव :-

बीते 9 सितंबर को एशिया कप 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। इस बार यह टूर्नामेंट में यूएई में खेला जा रहा है। वहीं भारत ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ की थी। उस मैच में उन्होंने यूएई टीम को बुरी तरह से हराया था।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

इसके बाद उन्होंने अपने अगले मैच में पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया था। इसके बाद तीसरे ग्रुप स्टेज के मैच में भारतीय टीम ने ओमान को भी आसानी से हरा दिया था। इसके बाद उन्होंने सुपर-4 में बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम को भी आसानी से हरा दिया था। भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में उनके स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई है।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

वहीं अपने इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर भी पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब वह एशिया कप के नंबर-1 गेंदबाज भी बन गए हैं। वहीं इस मामले में उनके बाद यूएई के जुनैद सिद्दिकी (9) हैं। जबकि तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के हारिस रऊफ (9) और चौथे पर शाहीन अफरीदी (9) मौजूद हैं।

अभी तक शानदार रहा है कुलदीप का प्रदर्शन :-

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

इस टूर्नामेंट में अभी तक उन्होंने यूएई के खिलाफ पहले मैच में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ अगले मुकाबले में उन्होंने 18 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। इसके बाद ओमान टीम के खिलाफ तीसरे मैच वह 31 रन पर एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे। जबकि सुपर-4 के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट झटके थे। वहीं अभी तक इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की इतनी ही पारियों में कुलदीप यादव ने 13 विकेट भी हासिल कर लिए हैं। इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत महज 8.08 की रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version