Saturday, February 28

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच 1 मार्च को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा होगा। क्यूंकि जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

इसके अलावा सुपर-8 चरण में अभी तक इन दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता है। जबकि इन दोनों को एक-एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। आइए अब ऐसे में दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड और प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

इन दोनों बीच अभी तक भारत का पलड़ा रहा है भारी :-

वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के बीच के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक इन दोनों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को 19 में जीत मिली है।

Team India Record In Eden Gardens Kolkata
Team India Record In Eden Gardens Kolkata

जबकि केवल 10 ही मैच वेस्टइंडीज की टीम ने जीते हैं। जबकि इस बीच इनका एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इसके अलावा टी-20 विश्व कपन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में कैरेबियाई टीम को जीत मिली है। जबकि इस बीच केवल एक ही मैच को टीम इंडिया ने जीता है।

टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम रहा है शानदार प्रदर्शन :-

West Indies cricket team
West Indies cricket team

टी-20 विश्व कप में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से तब 3 मैचों को वेस्टइंडीज की टीम ने जीता है। जबकि केवल एक ही मैच को भारतीय टीम जीत पाई है। इसके अलावा आखिरी बार इन दोनों टीमों का टी-20 विश्व कप 2016 में आमना-सामना हुआ था। तब उस मैच को कैरेबियाई टीम ने 7 विकेट से जीता था। जबकि भारतीय टीम अपना एकमात्र मैच साल 2014 के विश्व कप में 7 विकेट से जीती थी।

वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

भारतीय टीम के खिलाफ खेलत हुए टी-20 में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए हैं। तब उनके बल्ले से कुल 20 मैचों में खेलते हुए 32.88 की बल्लेबाजी औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से 592 रन आए थे।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

जबकि अन्य बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 19 मैचों में 23.23 की औसत और 131.22 की स्ट्राइक रेट से 395 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में ओबेड मैककॉय ने 9 मैचों में 24.25 की गेंदबाजी औसत से 12 विकेट लिए हैं। जबकि जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने संयुक्त रूप से 11-11 विकेट लिए हैं।

भारत के इन खिलाड़ियों का रहा है शानदार प्रदर्शन :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 मैचों में खेलते हुए 38.5 की बल्लेबाजी औसत और 142.88 की स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जबकि अन्य भारतीय बल्लेबाज मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 पारियों में खेलते हुए 40.8 की बल्लेबाजी औसत से 408 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 13.41 की गेंदबाजी औसत से 17 विकेट लिए हैं। जबकि अर्शदीप सिंह ने 19.21 की गेंदबाजी औसत से 14 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version