T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 टूर्नामेंट इस समय काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। इसके चलते हुए अब तक केवल साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम ने ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं अब बाकि के 2 स्लॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग जारी है।
अब यह देखने वाली बात होगी की कौन सी 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। लेकिन अब पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने अभी से ही इस टूर्नामेंट की फाइनलिस्ट टीमों को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है। आइए जानते हैं कि फाफ के हिसाब से इस बार फाइनल मैच किन टीमों के बीच खेला जा सकता है।
फाफ ने की इन दो टीमों को लेकर भविष्यवाणी :-
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टी-20 विश्व कप 2026 के लिए 2 फाइनलिस्ट टीमों का चुनाव कर लिया है। इस बीच अब उनका यह मानना है कि इस बार फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेला जा सकता है। वहीं इस बीच अब ESPN क्रिकइन्फो के एक प्रोग्राम में बात करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि, “भारत बहुत स्ट्रॉन्ग टीम है। वह अपनी धरती पर कभी भी कमजोर नहीं पड़ेगी।

इसके चलते हुए अब इस टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस बार फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम टीम इंडिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज करेगी और इसकी चैंपियन बनेगी।” इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने आगे कहा कि, “फाइनल मैच में डेविड मिलर सूर्यकुमार यादव का ठीक वैसा ही कैच बाउंड्री पर पकड़ेंगे, जैसा सूर्या ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पकड़ा था।”
टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ है जीतना जरुरी :-
इसके अलावा अब भारतीय टीम अपने दोनों मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। तभी तो अब ऐसे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर अपना आधा काम कर दिया है। इसके अलावा अब अगर भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उसे हर हार में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतना ही होगा।

इसके चलते हुए अब इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच 1 मार्च को वर्चुअल क्वार्टरफाइनल होने वाला है। क्यूंकि इसको जीतकर ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। जबकि दूसरी तरफ अगर भारत इस मैच को हार जाता है तो वह सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







