Thursday, March 19

एशिया कप का हर मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और जोश का पैगाम लेकर आता है, ये एशियाई क्रिकेट टीमों के लिए सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। 1984 में इस कप की शुरुआत हुई थी. एशिया कप टूर्नामेंट वनडे और टी-20 दोनों ही फॉर्मेट में खेला जाता है। हर सीज़न के साथ इसमें खिलाड़ियों का प्रदर्शन और रोमांच बढ़ता गया है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एशिया कप हमेशा से ताकत और क्लास दिखाने का प्लेटफार्म रहा है।

एशिया कप मे टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

1984: सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar

गावस्कर ने 1984 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमे टीम इंडिया का फाइनल मैच पाकिस्तान टीम के साथ था. इस मैच में भारतीय टीम ने  188 रन बनया, जवाब में पाकिस्तान की टीम 134 रनों पर ही सिमट कर रह गयी और इंडिया टीम ने एशिया कप का पहला फाइनल जीता।

2. 1988: दिलीप वेंगसरकर

Dilip Vengsarkar
Dilip Vengsarkar

दिलीप ने एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी, फाइनल मुकाबला ढाका में खेला गया था जिस मुकाबले मे भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर अपना दूसरा एशिया कप टाइटल जीता।

3. 1990- 91 और 1995: मोहम्मद अजहरुद्दीन

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

1990- 91 और 1995 मे मोहम्मद के कप्तानी मे भारतीय टीम ने एशिया कप का ख़िताब जीता. 1990- 91 का फाइनल मैच  श्रीलंका के साथ हुआ था इस मैच मे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की । 1995 मे भी अजहरुद्दीन की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी

4. 1997: सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

1997 मे सचिन के कप्तानी मे टीम इंडिया ने अपना फाइनल मुकाबला श्रीलंका टीम के के साथ खेला था, जिसमे टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

5. 2000 और 2004: सौरव गांगुली

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

2000 और 2004 में सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की अगुवाई की थी, इस दौरान टीम का को हार सामना दोनों सीजन में करना पड़ा

6. 2008, 2010, 2012, और 2016: महेंद्र सिंह धोनी

MS DHONI
MS DHONI

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2010 का फाइनल मैच श्रीलंका से खेला था जिसमे टीम इंडिया की 81 रनों से जीत हुई और उसके बाद वर्ष 2016 में धोनी की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ़ भारतीय टीम खेली थी और 8 विकेट से जीती भी।  2008 और 2012 में टीम को हार का सामना करना पड़ा ।

7. 2014: विराट कोहली

Virat Kohli
Virat Kohli

टीम इंडिया ने कोहली की कप्तानी में 2014 का एशिया कप खेला था, इस सीजन में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

2018, 2022 और 2023: रोहित शर्मा

Rohit Sharma
Rohit Sharma

रोहित की कप्तानी मे 2018 टीम इंडिया को बांग्लादेश के साथ हुए मैच मे 3 विकेट से जीत मिली और 2023 में भी हिटमैन की अगुवाई मे श्रीलंका टीम के खिलाफ़ भारत ने  10 विकेट शेष रहते हुए फाइनल का ख़िताब हासिल किया। दो बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया था। शर्मा की कप्तानी मे 2022 में भारतीय टीम को निरासा हाथ लगी थी।

2025: सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

एशिया कप 2025 मे टीम इंडिया की अगुवाई  सूर्यकुमार यादव करेंगे, इसके पहले यादव ने कप्तान के तौर पर कोई भी इंटरनेशनल मैच में कप्तान नहीं की है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version