Thursday, June 18

रजत पाटीदार ने RCB को IPL 2026 का खिताब जिताकर इतिहास रच दिया है।

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह जीत सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं, बल्कि कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के लिए भी बेहद खास रही।

आईपीएल में एक समय ऐसा भी था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल की सबसे दुर्भाग्यशाली टीमों में गिना जाता था। वह कई बार फाइनल तक पहुंची, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, पिछले दो सीजन में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पहले 2025 में अपना पहला खिताब जीता और फिर 2026 में उसे सफलतापूर्वक डिफेंड भी कर लिया।

ये है IPL में लगातार दो सीजन खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट

1. एमएस धोनी (CSK) – 2010 और 2011

एमएस धोनी आईपीएल में लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान थे। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में मुंबई इंडियंस और 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में हराकर लगातार दो सीजन खिताब जीता था। उस दौर में चेन्नई का दबदबा इतना मजबूत था कि उसने बाद में सात बार फाइनल खेले और तीन खिताब और जीते। CSK अब तक कुल 10 बार फाइनल खेल चुकी है और 5 खिताब जीत चुकी है।

2. रोहित शर्मा (MI) – 2019 और 2020

धोनी के बाद रोहित शर्मा आईपीएल में लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स को और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल मुकाबलों में हराकर लगातार दो सीजन खिताब जीता था। हालांकि, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुल पांच बार चैंपियन बनी।

3. रजत पाटीदार (RCB) – 2025 और 2026

आईपीएल में लगातार दो सीजन खिताब जीतने वाले कप्तानों की सूची में अब रजत पाटीदार का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने RCB की कप्तानी संभालने के बाद टीम की किस्मत ही बदल दी। उनकी कप्तानी में बेंगलुरु ने पहली बार 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपनी ट्रॉफी डिफेंड कर ली।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version