Most Fours in IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक चल रहा है। इस सीजन में जहाँ एक ओर कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अनुभवी बल्लेबाज़ भी अपनी क्लास दिखाते हुए टीम को अहम मौकों पर मज़बूती दे रहे हैं। अब तक खेले गए मैचों में फैंस को चौकों-छक्कों की जमकर बरसात देखने को मिली है। यहाँ हम आपको आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. ईशान किशन (Ishan Kishan) – 60 चौके
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी खिलाडियों की लिस्ट में सनराईजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन का नाम 5वें नंबर पर है। इस सीजन में खेले गए 15 मैचों में 182.42 की स्ट्राइक रेट और 40.13 की औसत से अब तक 602 रन बना चुके हैं। साथ ही ईशान ने 60 चौके भी चुके हैं। इस दौरान इनका हाईएस्ट स्कोर 91 रन का है।
4. वैभव सूर्यवंशी- 63 चौके
सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा स्टार वैभव का नाम भी शामिल है। उन्होंने 16 पारियों में इस दौरान 63 छक्के लगाए है साथ 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 103 है। इस साल वह बढ़िया फॉर्म में नज़र आ आए हैं।
3. विराट कोहली (Virat kohli) – 73 चौके
रॉयल चलेजेर्स बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का ने साल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 16 पारियों में 165.84 की स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 105* है। किंग कोहली ने इस दौरान कुल 73 चौके लगाए हैं। इस साल वह बढ़िया फॉर्म में नज़र आए, इस साल मिली जीत में इनका खास योगदान रहा है ।
2. शुभमन गिल (Shubhman Gill) – 74 चौके
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस साल लगातार अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने 16 मैचों में 163.02 की स्ट्राइक रेट और 45.75 की औसत से 732 रन बनाए हैं साथ ही 74 चौके भी जड़े हैं। इस दौरान गिल का हाईएस्ट स्कोर 104 रन का है।
1. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) – 75 चौके
IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खैल्दियों की लिस्ट में गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साईं सुदर्शन का नाम टॉप पर है। सुदर्शन अबतक खेले गए 17 मैचों में 157.98 स्ट्राइक रेट और 45.13 की औसत से 722 रन लगा चुके हैं साथ ही इन्होने 75 चौके भी जड़े हैं। इस दौरान गिल का हाईएस्ट स्कोर 100 रन है।
(Note: यह रिजल्ट 31 मई 2026 को फाइनल मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड है।)







