एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया और यूएई के बीच 10 सितंबर को खेला जाएगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है मैच के दौरान दुबई की पिच का मिजाज कैसा रहेगा। इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद मिलती है, लेकिन इसके बाद पिच से स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। ऐसे में बल्लेबाज शुरु में संभल के खेलें तो 6 ओवर के बाद आसानी से रन बना सकते हैं।
एशिया कप में भारत और यूएई के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा
एशिया कप 2025 का दूसरा मैच 10 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और यूएई टीम के बीच खेला जाएगा।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में क्या हैं आंकड़े?
इस ग्राउंड पर एशिया कप 2022 एडिशन के 9 टी20 मैच खेले गए। इस दौरान भारतीय टीम ने इस मैदान पर 5 मैच खेले हैं, 5 मैचों में से 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
यूएई की टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर 13 मैच खेले हैं, जिसमे 3 मैचों में ही जीत दर्ज की है।
INDIA Vs UAE : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट
इस ग्राउंड पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। साल की शुरुआत में जब भारतीय टीम ने यहाँ चैंपियंस ट्रॉफी खेला था, उस वक्त पिच काफी खराब थी। जिसके कारण स्पिनर्स को काफी मदद मिल रही थी। पिच को परखने के लिए टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी चुन सकती है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम T20I रिकॉर्ड्स
- दुबई में मैच 93 मैच खेले गए हैं
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत : 93
- रन चेज करते हुए मैच में जीत: 46
- टॉस जीत कर जीते गए मैच: 53
- टॉस हार कर जीते गए मैच: 40
- हाईएस्ट टीम टोटल- 212/2 INDIA 2022
- लोएस्ट टीम टोटल- 55 वेस्टइंडीज
- सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन- बाबर आजम, 505 रन
- सबसे ज्यादा विकेट- सोहेल तनवीर, 22 विकेट
- अधिकतम रन चेज स्कोर- 184/8
India vs UAE Team Squad
India Squad सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती,हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
UAE Squad: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सिमरनजीत सिंह, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतिउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह और सगीर खान।
एशिया कप 2025 India vs UAE मैच लाइव कैसे देखें
एशिया कप 2025 में भारत बनाम यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। टीवी पर ये मैच सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर उपलब्ध रहेगा।







