Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। क्यूंकि टी20 क्रिकेट में सभी बल्लेबाज रनों की खूब बारिश करते हैं। इसके अलावा कुछ बल्ल्बाजों ने टी20 एशिया कप में बार-बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में डक पर आउट होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
1. मशरफे मुर्तजा :-
इस सूची में पहले पायदान पर बांग्लादेश टीम के पूर्व खिलाड़ी मशरफे मुर्तजा का नाम आता है। क्यूंकि वह अभी तक एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी हैं।

साल 2016 में उन्होंने एशिया कप में 5 मुकाबले खेले थे। तब इस दौरान वह 3 बार जीरो पर आउट हुए थे। लेकिन वह एक तेज गेंदबाज हैं। वहीं फिर भी टी20 में जीरो पर आउट होना गेंदबाजों के लिए भी शर्मनाक रिकॉर्ड माना जाता है।
2. चरित असलंका :-

इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के ऑलराउंडर चरित असलंका का नाम आता है। साल 2022 में वह एशिया कप की 4 पारियों में खेलते हुए 2 बार जीरो पर आउट हुए थे। वहीं श्रीलंका की टीम को उनसे बल्लेबाजी की भी उम्मीद रहती है। लेकिन उस समय उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
3. आसिफ अली :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली का नाम भी आता है। क्यूंकि वह भी एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी थे। इसके अलावा वह पाकिस्तान की टीम के लिए अपने लंबे-लंबे शॉट के लिए जाने जाते हैं। लेकिन साल 2022 के एशिया कप में वह भी 2 बार जीरो पर आउट हुए थे।
4. कुशल मेडिंस :-

इस लिस्ट में चौथे पायदान पर श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेडिंस का नाम आता है। उन्होंने साल 2022 के एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 155 रन बनाए थे। लेकिन तब वह भी 2 बार डक पर आउट हुए थे।
5. निजाकत खान :-

इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हांगकांग के ऑलराउंडर निजाकत खान का नाम भी आता है। क्यूंकि वह भी एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में 2 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। वह पहली बार साल 2016 के टी20 एशिया कप में शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद अब वह साल 2025 में भी अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में डक पर आउट हुए हैं।
6. हार्दिक पांड्या :-

इस लिस्ट में छठे पायदान पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम भी आता है। क्यूंकि वह भी एशिया कप में अभी तक 2 बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मौकों पर अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को संकट से भी उभारा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

