Tuesday, February 17

इस बार एशिया कप की शुरुआत 9 सितम्बर से होनी है, और इसका फाइनल मैच 28 सितम्बर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के सारे मुकाबले यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और अबू धाबी के शेख जयेद स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 4 सितम्बर को दुबई पहुंच गई है। एशिया कप में बहुत से रिकार्ड्स बने हैं पर आज हम इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाडीयों के नाम जानते हैं।

एशिया कप के इतिहास में कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन आज हम उन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा कैच पकड़े हैं। इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी से बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग से भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है

1. महेला जयवर्धने

इस लीग में महेला जयवर्धने के नाम कमाल की फील्डिंग करने का रिकॉर्ड हैं। श्रीलंका की टीम फील्डिंग के मामले में महेला पर काफी भरोसा करती थी। एशिया कप के दौरान इन्होने 15 से ज़्यादा कैच लिए हैं। जो अब तक का सबसे ज़्यादा कैच के रिकॉर्ड में टॉप पर  शामिल है। उनकी सोचने और हालात के हिसाब से प्रतिक्रिया देने की क्षमता उन्हें सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक बनाती है। जयवर्धने ने  एशिया कप में 674 रन बनाए है

2. रोहित शर्मा

एशिया कप में सबसे अधिक कैच पकड़ने वालों की सूची में रोहित का नाम दूसरे स्थान पर आता हैं। उन्होंने 37 मुकाबलों में 14 कैच पकड़े हैं। 2025 में हिटमैन ने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हैं।

3. यूनिस खान

पाकिस्तान की टीम के सबसे भरोसेमंद क्षेत्ररक्षकों में से एक हैं, यूनिस खान। एशिया कप के वनडे प्रारूप में उन्होंने 14 मैच खेले हैं साथ ही 14 कैच भी पकड़े हैं। ग्राउंड पर उनकी फुर्ती से और गेंद को देखने बाद की प्रतीक्रिया ही उन्हें और खिलाड़ीयों से खास बनाता है।

4. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एशिया कप के 26 मैचों में 13 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी फिटनेस और फील्डिंग आज भी मिसाल है। विराट T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह सिर्फ ODI क्रिकेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। विराट एशिया कप में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं ।उन्होंने इस लीग में कुल 742 रन बनाए हैं।

5. अरविंदा डी सिल्वा

अरविंदा डी सिल्वा 90 के दशक के बेस्ट प्लेयर माने जाते थे। वे अपनी दमदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा डी सिल्वा एक अच्छे फील्डर भी रहे हैं, अरविंदा ने बतौर फ़ील्डर 24 मैचों में 12 कैच पकड़े हैं। उन्होंने वनडे प्रारूप में अपनी बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version