Sunday, February 1

एशिया कप सुपर फोर में आज श्रीलंका और इंडिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए डेड रबर ही है। क्योंकि, इससे फाइनल में किसी प्रकार के कोई चेंजेस नहीं होंगे। हालाँकि खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्रैक्टिस के लिए यह मुकाबला काफी अहम हो सकता है।

इसलिए भारतीय टीम इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। फैंस इस मैच को फाइनल से पहले तैयारी के रूप में देखना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले का लुत्फ कहाँ पर उठा सकते हैं।

इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs Sri Lanka Match in Asia Cup 2025 Live for Free in India
Where and How to Watch India vs Sri Lanka Match in Asia Cup 2025 Live for Free in India

दरअसल, इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर फोर का अंतिम मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

एशिया कप 2025 इंडिया और श्रीलंका के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और श्रीलंका के बीच सुपर फोर का मैच टी20 में खेला जाएगा। क्योंकि, अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है, इसलिए उसकी तैयारी को मद्देनज़र रखते हुए छोटे फॉर्मेट में ही यह मुकाबला खेला जाएगा।

Also Read: T20 International: भारत बनाम पाकिस्तान मैच की एक पारी में चौकों-छक्कों से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर

इंडिया और श्रीलंका का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं। इंडिया और श्रीलंका के मैच का आप मजा लेना चाहते हैं तो आप इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

इंडिया और श्रीलंका के मैच को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के मैच के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। आप इस मुकाबले को मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

भारत और श्रीलंका के मैच की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

एशिया कप 2025 को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। इंडिया और श्रीलंका के मैच को अगर आप लाइव देखना है तो आप 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियाँ अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version