इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनऑफिसियल टेस्ट मैचों की सीरीज ख़त्म हो गई है। भारतीय टीम ने आखिरी मैच पांच विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली हैं। इस जीत के साथ, इंडिया ए की टीम ने इतिहास भी रच दिया।
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के ए टीमों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 400 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी ए टीम ने 400 से ज़्यादा रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया था। भारत के इस रिकॉर्ड रन चेज में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इंडिया ए को मिला था 412 रनों का विशाल लक्ष्य

दूसरे मैच में इंडिया ए को जीत के लिए 412 रनों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी शुरुआत अच्छी रही। एन. जगदीशन और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी की। विकेटकीपर बल्लेबाज जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद केएल भी बुखार के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए, लेकिन उन्होंने पहले ही अच्छी शुरुआत दिला थी और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। मैच के आखिरी दिन केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए लौटे और 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से 176 रन बनाकर नाबाद रहे।
साईं और राहुल की पारी के चलते इंडिया ए ने जीता मैच
इस बीच, साई सुदर्शन ने भी शानदार शतक लगाया। वो 172 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने 5-5 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने राहुल के साथ समझ बुझ भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। नितीश कुमार रेड्डी 16 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल ने भी अंत तक बल्लेबाजी की और नाबाद रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।
मैच का हाल
दूसरे मैच में श्रेयस अय्यर की जगह इंडिया ए की कप्तानी ध्रुव जुरेल कर रहे थे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए पहली पारी में 420 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में इंडिया ए की पहली पारी ख़राब रही और हेनरी थॉर्नटन की पेछ के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया। उनकी पहली पारी 194 रन पर समाप्त हो गई।
ऑस्ट्रेलिया ए ने पहली पारी के आधार पर 226 रनों की बढ़त ले ली। इसके बाद भारत के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में वापसी की। हरप्रीत बरार और मानव सुथार की धारदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम सस्ते में निपट गयी। दूसरी पारी में वो मात्र 196 रन ही बना पाई। इंडिया ए के लिए गुरनूर बरार और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर ने भी दो-दो विकेट लिए।







