How to watch Afghanistan vs Hong Kong Asia Cup 2025 Live For Free: एशिया कप का 17वां सीजन 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा। इस बार के मुकाबले यूएई में होंगे, शेख मोहम्मद बिन जयेद स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। इस बार एशिया कप में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
एशिया कप कब और कहां खेला जाएगा?
एशिया कप के 17वें संस्करण की मेजबानी यूएई करेगा, जो 9 सितंबर से 28 सितंबर 2025 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच अबू धाबी में खेला जाएगा, जहाँ कई अन्य मुकाबले भी खेले जाने हैं। इसके अलावा, कई बड़े मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे, जिसमें सबसे चर्चित मुकाबला पाकिस्तान और टीम इंडिया के बीच 14 सितम्बर को खेला जाना है। फाइनल मुकाबला भी इसी ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 में टीम को दो ग्रुप्स में बांटा गया है
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई।
ग्रुप बी: अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग।
अफगानिस्तान और हांगकांग का स्क्वाड
अफगानिस्तान
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई।
हांगकांग
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमन रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, , शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, एहसान खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, अली हसन।
अफगानिस्तान और हांगकांग के कप्तानों का प्रदर्शन
अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली एशिया कप ट्रॉफी जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरेगा। उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा था।
यदि कप्तानों के आंकड़ों पर नजर डालें तो, अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने 33 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों टीम की कमान संभाली है, जिसमें वह 19 बार अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा, हांगकांग टीम के कप्तान यासिन मुर्तजा ने 16 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें उनकी टीम 8 बार जीती है।
अफगानिस्तान और हांगकांग एशिया कप मैच किस मैदान पर कब खेला जाएगा?
इस संस्करण का पहला मैच हांगकांग और अफगानिस्तान टीम के बीच 9 सितम्बर को खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच लाइव फ्री में कैसे देखें?
भारत में अफगानिस्तान बनाम हांगकांग मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर किया जाना हैं। साथ ही इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर होगी।
हालाँकि, SonyLIV ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन आप कुछ मिनटों तक इसे फ्री में लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, टीवी पर मैच देखने के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। हालाँकि, आपके DTH प्लान में सोनी स्पोर्ट्स का चैनल सबस्क्राइब होना जरूरी है।

