एशिया कप 2025 का आगाज़ हो चुका है। इस बार इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और अबूधाबी शहर के शेख ज़ायेद स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। अब तक इसमें 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस वक़्त क्रिकेट फ़ैन्स में सबसे ज़्यादा चर्चा जिस बात की चल रही है, वो है लाइव मैच कैसे देखें। इस बार न तो स्टार स्पोर्ट्स पर मैच आ रहे हैं और न ही जियो हॉटस्टार पर हैं। अबकी बार सोनी पर मैचों का लाइव प्रसारण हो रहा है।

एशिया कप 2025 टूर्नामेंट का प्रसारण कहाँ किया जा रहा है

इस बार एशिया कप के टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स सोनी के पास हैं। अगर आपको टीवी पर मैच देखना है तो उसके लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर मैच लाइव देख सकते हैं, जिसमें आप कमेंट्री भी अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं। यदि आपको मोबाइल पर मैच देखना है तो उसके लिए सोनी लिव ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा, जिसके लिए 699 रुपये का प्लान ख़रीदना अनिवार्य है।

सोनी लिव के अलावा फैनकोड पर भी देख सकते हैं एशिया कप

अगर आप सोनी स्पोर्ट्स और मोबाइल पर सोनी लिव ऐप पर मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो आपके लिए एक और ऐप है। एशिया कप के मैच फैनकोड ऐप पर भी आ रहे हैं। इसके लिए आपको फैनकोड ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद आप आराम से इस मैच को देख सकते हैं। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए आपको 189 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप एक मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको केवल 25 रुपये खर्च करने हैं।

एशिया कप 2025 टी20 का पूरा शेड्यूल

9 सितम्बर, मंगलवार
अफगानिस्तान बनाम हांगकांग (ग्रुप B), शेख ज़ायेद स्टेडियम, अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

10 सितम्बर, बुधवार
भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात (ग्रुप A), दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम | शाम 7:30 बजे

11 सितम्बर, गुरुवार
बांग्लादेश बनाम हांगकांग (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

12 सितम्बर, शुक्रवार
पाकिस्तान बनाम ओमान (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

13 सितम्बर, शनिवार
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

14 सितम्बर, रविवार
भारत बनाम पाकिस्तान (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

15 सितम्बर, सोमवार
संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान (ग्रुप A), अबू धाबी | शाम 5:30 बजे
श्रीलंका बनाम हांगकांग (ग्रुप B), दुबई | शाम 7:30 बजे

16 सितम्बर, मंगलवार
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B),अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

17 सितम्बर, बुधवार
पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात (ग्रुप A), दुबई | शाम 7:30 बजे

18 सितम्बर, गुरुवार
श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (ग्रुप B), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

19 सितम्बर, शुक्रवार
भारत बनाम ओमान (ग्रुप A), अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

सुपर फोर स्टेज (भारतीय समयानुसार)
20 सितम्बर, शनिवार
B1 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

21 सितम्बर, रविवार
A1 बनाम A2, दुबई | शाम 7:30 बजे

23 सितम्बर, मंगलवार
A2 बनाम B1, अबू धाबी | शाम 7:30 बजे

24 सितम्बर, बुधवार
A1 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

25 सितम्बर, गुरुवार
A2 बनाम B2, दुबई | शाम 7:30 बजे

26 सितम्बर, शुक्रवार
A1 बनाम B1, दुबई | शाम 7:30 बजे

फाइनल (भारतीय समयानुसार)
28 सितम्बर, रविवार

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version