Saturday, June 13

Asia Cup T20: एशिया कप 2025 का आयोजन इस बार आगामी 9 सितंबर से UAE में होने वाला है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम अभी तक इस फॉर्मेट में एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। जबकि इस फॉर्मेट में क्रिकेट का असली रोमांच तब देखने को मिलता है जब 2 बल्लेबाजों ने मिलकर बड़ी साझेदारी की है। इस बीच आइए एशिया कप टी-20 के इतिहास में पाकिस्तान टीम की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ियों पर भी एक नजर दाल लेते हैं।

1. मोहम्मद रिजवान और फखर जमान :-

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और फखर जमान का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों स्टार बल्लेबाजों ने साल 2022 में हांगकांग क्रिकेट टीम के खिलाफ शारजाह के मैदान पर दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी की थी।

Mohammad Rizwan and Fakhar Zaman
Mohammad Rizwan and Fakhar Zaman

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने तब अपने 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में हांगकांग की टीम केवल 38 रन के अंदर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में तब रिजवान ने नबाद रहते हुए 78 और फखर ने 53 रनों की पारी खेली थी।

2. उमर अकमल और शोएब मलिक :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल और शोएब मलिक की जोड़ी का नाम आता है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने साल 2016 में UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे विकेट के लिए नाबाद 114 रनों की साझेदारी की थी। उस समय यह मैच मीरपुर में खेला गया था।

Umar Akmal and Shoaib Malik
Umar Akmal and Shoaib Malik

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर तब 129 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में तब मलिक ने नाबाद रहते हुए 63 रन की पारी खेली थी। जबकि उस समय अकमल के बल्ले से भी 50 रन आए थे। इस मैच में इन दोनों की साझेदारी के चलते हुए पाकिस्तान की टीम ने उस लक्ष्य को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

3. मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की जोड़ी का नाम आता है। साल 2022 में इन दोनों की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की थी। इस मैच में रिजवान के बल्ले से 51 गेंदों में 71 रन आए थे। जबकि नवाज ने भी 20 गेंदों पर 42 रन बनाए थे।

Mohammad Rizwan and Mohammad Nawaz
Mohammad Rizwan and Mohammad Nawaz

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने 19.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। उस समय यह मैच दुबई में खेला गया था। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 5 विकेट से जीत मिली थी।

4. मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद :-

इस सूची में चौथे स्थान पर रिजवान और इफ्तिखार अहमद की जोड़ी का नाम आता है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मिलकर साल 2022 में 71 रन की साझेदारी निभाई थी। उस समय यह मैच भी दुबई में ही खेला गया था। इस मैच में रिजवान ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 49 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली थी।

Mohammad Rizwan and Iftikhar Ahmed
Mohammad Rizwan and Iftikhar Ahmed

उनके अलावा इफ्तिखार ने भी तब 31 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस साझेदारी के बाद भी पाकिस्तान की टीम इस मैच को 23 रनों से हार गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version