Tuesday, June 16

T20 Asia Cup 2025: आगामी एशिया कप 2025 का आयोजन इस बार UAE में होने जा रहा है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में भी खेला जा रहा है। इसके अलावा UAE में खेलते हुए रिकॉर्ड और रोमांच का अलग ही महत्व होता है। क्यूंकि यहां की पिचों पर बल्लेबाजों ने कई बार गेंदबाजों की धुनाई करते हुए काफी शानदार पारियां भी खेली हैं।

इसके अलावा यहां असली जादू तो तब देखने को मिलता है जब 2 बल्लेबाज मिलकर बड़ी साझेदारी करते हुए रन बनाते हैं। इस बीच आइए एशिया कप के आगामी संस्करण से पहले उन बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में UAE की धरती पर सबसे बड़ी साझेदारी की हैं।

1. मोहम्म रिजवान और बाबर आजम :-

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 2 स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी का नाम आता है। साल 2021 में इन दोनों स्टार बल्लेबाजों ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दुबई के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए नाबाद 152 रन जोड़ दिए थे।

Mohammad Rizwan and babar
image source via getty images

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने भी बिना विकेट गंवाए उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से रिजवान ने 79* और बाबर ने 68* रनों की शानदार पारी खेली थी।

2. राहुल चोपड़ा और आसिफ खान :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर UAE क्रिकेट टीम के राहुल चोपड़ा और आसिफ खान की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साल 2024 में सऊदी अरब के खिलाफ खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़े थे। उस समय यह मैच दुबई में खेला गया था।

Rahul Chopra
Rahul Chopra

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सऊदी अरब की टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में आसिफ ने 79 रन की पारी खेली और राहुल के बल्ले से 61 रन आए थे। लेकिन उस मैच में इन दोनों की साझेदारी के बावजूद UAE की टीम यह मैच 11 रनों से हार गई थी।

3. रोहित शर्मा और केएल राहुल :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने साल 2021 में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए 140 रन जोड़ दिए थे। उस मैच में राहुल के बल्ले से 48 गेंदों में 69 रन निकले थे। जबकि रोहित शर्मा ने भी 47 गेंदों पर 74 रनों की शानदारपारी खेली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इसके अलावा इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 2 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 144 रन ही बना पाई थी। तब भारतीय टीम को अबू धाबी में खेले गए इस मैच में 66 रनों से जीत मिली थी।

4. रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान :-

इस सूची में चौथे पायदान पर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की जोड़ी का नाम आता है। साल 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के इन दोनों खिलाड़ियों ने तब 137 रन की साझेदारी की थी। तब यह मैच शारजाह में खेला गया था। इस मैच में UAE की टीम के खिलाफ खेलते हुए गुरबाज ने 52 गेंदों पर 100 रन की शानदार पारी खेली थी।

Rahmanullah Gurbaz
Rahmanullah Gurbaz

जबकि जादरान ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन की पारी खेली थी। वहीं इस मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम अपने 3 विकेट खोकर 203 रन बनाने में सफल हुई थी। इसके जवाब में UAE की टीम भी अपने पूरे 20 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर केवल 131 रन ही बना पाई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version