Tuesday, June 16

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस मौजूदा समय में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 प्रारूप को रनों की बारिश के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में खेलते हुए बल्लेबाज कुछ ही गेंदों में बड़ी-बड़ी पारियां खेलकर न केवल दर्शकों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि वो सभी इस दौरान बड़े-बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेते हैं। लेकिन इस बीच प्रशंसा उन्हीं खिलाड़ियों की अधिक होती है जिनकी पारी उनकी टीम को जीत दिलाने में काम आती है। आइए ऐसे में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी टीम की जीत में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टी-20 करियर में 159 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 151 पारियों में 32.05 की बल्लेबाजी औसत और 140.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,231 रन बनाए थे।

rohit sharma
Rohit Sharma

इस दौरान खेलते हुए उनकी टीम को 109 मैचों में जीत मिली थी। इसके अलावा उन्होंने जीते हुए मैचों की 104 पारियों में खेलते हुए 37.03 की बल्लेबाजी औसत और 142.43 की स्ट्राइक रेट से 3,296 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 28 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

2. विराट कोहली :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इस दिग्गज बल्लेबाज ने भी अपने पूरे टी-20 करियर में कुल 125 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 117 पारियों में 48.69 की बल्लेबाजी औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,188 रन बनाए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि इस दौरान खेलते हुए उनकी टीम को 82 मैचों में जीत भी मिली थी। तब उन्होंने इन जीते हुए मैचों की 78 पारियों में खेलते हुए 59.58 की बल्लेबाजी औसत और 137.78 की स्ट्राइक रेट से 2,979 रन बनाए थे। वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 27 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

3. बाबर आजम :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भी अपने पूरे टी-20 करियर में अभी तक कुल 128 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 121 पारियों में 39.83 की बल्लेबाजी औसत और 129.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,223 रन बनाए हैं।

Babar Azam
Babar Azam

जबकि इस बीच खेलते हुए उनकी टीम को 73 मैचों में जीत मिली है। वहीं इस बीच जीते हुए मैचों की 72 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 45.74 की बल्लेबाजी औसत और 131.33 की स्ट्राइक रेट से 2,699 रन बनाए हैं। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 3 शतक और 24 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

4. मोहम्मद रिजवान :-

पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इस सूचि में अभी चौथे पायदान पर आते हैं। इस समय उन्होंने अपने पूरे टी-20 करियर में अभी तक कुल 106 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 93 पारियों में 36.41 की बल्लेबाजी औसत और 125.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,414 रन बनाए हैं।

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

इस बीच खेलते हुए उनकी टीम को 55 मैचों में जीत मिली है। वहीं इस बीच जीते हुए मैचों की 50 पारियों में खेलते हुए 69.14 की बल्लेबाजी औसत और 132.15 की स्ट्राइक रेट से 2,351 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दौरान हमें उनके बल्ले से 1 शतक और 22 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version