Saturday, March 14

T-20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर कोई चौके-छक्कों की बरसात देखने का आदी है, तो वहीं इस फॉर्मेट में कई बार भारतीय धरती पर बल्लेबाज पूरी तरह से लड़खड़ा भी गए हैं।

इसके चलते हुए कई बार कुछ मैचों में विपक्षी गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया था कि पूरी टीम मामूली स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस समय नतीजा यह हुआ था कि टी-20 इतिहास में भारतीय धरती पर सबसे छोटे स्कोर दर्ज हो गए थे। इसके अलावा आइए भारत में बने सबसे छोटे स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. न्यूजीलैंड :-

भारतीय धरती पर सबसे छोटे स्कोर दर्ज करने के मामले में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अहमदाबाद में खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 66 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

New Zealand Cricket Team
New Zealand Cricket Team

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं इन रनों के जवाब में तब पूरी कीवी टीम केवल 12.1 ओवर में ही पवेलियन लौट गई थी। तब इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि अर्शदीप सिंह, उमर मलिक और शिवम मावी ने भी तब 2-2 विकेट लिए थे।

2. बांग्लादेश :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2016 के टी-20 विश्व कप में यह टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में खेलते हुए केवल 70 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर कुल 145 रन बनाए थे।

Bangladesh cricket team
Bangladesh cricket team

इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में ही केवल 70 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में कीवी टीम की तरफ से ग्रांट इलियट और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट लिए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को उस मैच में 75 रनों से जीत मिली थी।

3. भारत :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम दर्ज है। साल 2016 में नागपुर में खेले गए एक टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को केवल 79 रन पर ही ऑलआउट कर दिया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे।

indian cricket team
indian cricket team

इसके बाद इन रनों का पीछा करने आई भारत की पूरी टीम केवल 18.1 ओवर में ही 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में कीवी टीम की तरफ से मिचेल सेंटनर ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि ईश सोढ़ी ने भी 4 ओवर में 18 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया था।

4. श्रीलंका :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आता है। साल 2016 में भारतीय टीम के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले एक मैच में श्रीलंका की टीम केवल 82 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी की थी।

Sri Lanka cricket team
Srilanka Cricket Team

इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के अपने स्पेल में 1 मेडन ओवर के साथ केवल 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे। जबकि अन्य भारतीय गेंदबाज सुरेश रैना ने भी 2 विकेट लिए थे। उस समय टीम इंडिया ने केवल एक विकेट खोकर 13.5 ओवर में ही यह मैच जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version